डॉक्टर के घर में चलता था सेक्स रैकेट, चार लड़कियों के साथ दो युवक धराए
पटना। राजधानी पुलिस ने एक प्रसिद्ध डॉक्टर के मकान में छह महीने से चल रहे सेक्स रैकेट का उद्भेदन किया है। इलाके के लोग इससे परेशान थे। आज पुलिस ने वहां छापेमारी कर चार लड़कियों के साथ दो लड़कों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। पुलिस ने मौके से कंडोम, गर्भनिरोधक पिल्स, यौन शक्तिवर्धक दवाएं आदि कई आपत्तिजनक सामान को भी बरामद किए। बहादुरपुर थाना को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि अगमकुआं टीवी टॉवर के निकट एक डॉक्टर के मकान में युवक-युवतियों का बराबर आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगती थीं। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी की तो वहां सेक्स रैकेट का संचालन होते पाया। थाना प्रभारी कामख्या नारायण सिंह ने बताया कि धंधे की संचालिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह डॉक्टर का मकान किराये पर लेकर करीब छह महीने से सेक्स रैकेट चला रही थी। मौके पर आपत्तिजनक स्थिति में चार लड़कियां व दो युवक पकड़े गए।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed