गोपालगंज में बेटे के लिए बीवी की बलि की कोशिश
गोपालगंज : तांत्रिक के कहने पर बेटे की चाहत में पति अपनी पत्नी की बलि देने की तैयारी में था. उसे तीन दिनों तक एक कमरे में कैद कर बलि के मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा था. इस बीच महिला कैद किए गए कमरा से भाग कर किसी तरह महिला हेल्प लाइन कोषांग पहुंच गई, जहां पीड़ित महिला ने सनसनीखेज खुलासा किया, तो अधिकारी अवाक रह गए. तत्काल पुलिस के वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई तथा महिला को अल्पावासगृह में पुलिस सुरक्षा के बीच रखा गया. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव की रहनेवाली इंदू देवी की शादी 14 वर्ष पहले अमरजीत यादव के साथ हुई थी. शादी के बाद एक पर एक सात बेटियां जन्म लीं. अमरजीत यादव बेटे की चाहत में पड़ोस के गांव के एक तांत्रिक के संपर्क में आ गया. वह तांत्रिक ने स्पष्ट किया कि जब तक नरबलि नहीं दोगे तब तक बेटा नहीं होगा. नरबलि देने के लिए तांत्रिक ने उसकी पत्नी को ही बता दिया. तांत्रिक के बताए के अनुरूप ग्रह नक्षत्र देख कर गत नौ दिसंबर की आधी रात में अमरजीत अपने भाई ब्रज लाल यादव के साथ इंदू को उठा कर एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर कमरा में बंद कर दिया. 15 दिसंबर की रात एक बजे बलि देने की तैयारी पति के तरफ से की गई थी. इस बीच महिला को समय समय पर खाना और पानी उलब्ध कराया जाता था. लेकिन, महिला को इसकी जानकारी योजना बनाने के दौरान ही लग गई थी. वह 15 दिसंबर की सुबह में किसी तरह कमरा से बाहर निकलने में सफलता पा ली. बाहर निकल कर काफी देर तक उधेड़ बुन में लगी थी, तभी बाइक से जा रहे युवक को देख उसने रोका. युवक ने उसे गोपालगंज पहुंचा दिया. युवक की सलाह पर वह महिला हेल्प लाइन में पहुंच कर परियोजना निदेशक नाजिया मुमताज के समक्ष फफक कर पूरी घटना सुनाई. पुलिस के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर इस मामले में कार्रवाई शुरू की गई है.
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed