भोले भक्तों का तांडव, दो लुटेरों की पीट-पीट कर हत्या
गया। गया जिले में सोमवार को भीड़ ने कांवड़ियों को कथित रूप से लूटते पाये गए दो लुटेरों की पीट-पीट कर हत्या कर दी जबकि पिटाई के कारण दो अन्य लुटेरे गंभीर रूप से घायल हो गये। गया के पुलिस उपायुक्त :कानून और व्यवस्था: सतीश कुमार ने बताया कि चार सशस्त्र लुटेरों ने आज सुबह बिशुनगंज गांव के नजदीक सड़क पर झारखंड में देवघर के बैद्यनाथ धाम की ओर जा रहे तीर्र्थयात्रियों के साथ लूटपाट शुरू कर दी। कुमाार ने बताया, स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली और सैकड़ों लोग उन्हें बचाने के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने लुटेरों को घेर लिया, सभी को पकड़ लिया और उनकी जम कर पिटाई कर दी। दो लुटेरों की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गये।
डीसीपी ने बताया कि दोनों घायलों में से एक को पुलिस दल ने भीड़ के चंंगुल से छुड़ाया और गया शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। दूसरा घायल लुटेरा पिटाई के दौरान बच कर भाग निकलने में सफल रहा और इस समय धनतीर पंचायत प्रमुख के घर में छुपा हुआ है, उसका पीछा करते हुये वहां पहुंचे लोग वहीं जमा हैं। कुमार ने बताया, हम लोग उसे भीड़ के चंगुल से बचाने का प्रयास कर रहे हैं और अतिरिक्त बलों को इलाके के लिए रवाना कर दिया गया है। दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed