बदहाली का दंश झेल रहे मैरवा के हरिराम बाबा
सीवान में घोषणा के बाद भी पर्यटन स्थल नहीं बन सका हरिराम ब्रह्मस्थान
अरुण कुमार, मैरवा/सीवान
मैरवा के हरिराम ब्रह्मस्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग तेज होने लगी है। विधानसभा चुनाव के दौरान इसे मुद्दा बनाने की तैयारी में लोग हैं। मंदिर में रहने वाले विजयशंकर पांडेय ने कहा कि हरिराम ब्रह्म स्थान की सरकार हमेशा से उपेक्षा कर रही है। इस मुद्दे के लिए लोगों को एकजुट किया जा रहा है। नगर का हरिराम ब्रह्मस्थान घोषणा के बाद भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो सका है।
पर्यटन ग्राम के रूप में हरिराम ब्रह्मस्थान का चयन हुए कई साल हो गए हैं। हरिराम ब्रह्मस्थान के पास रामनवमी में लगने वाला मेला भी अपना अस्तित्व खो रहा है। यूपी समेत कई प्रदेश के श्रद्धालु यहां पूजा-पाठ करने आते हैं। इस वजह से यहां हमेशा ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के बाद भी उनके लिए कहीं से कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई है। इससे उन्हें परेशानी होती है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कई बार विधायक व नेता घोषणा करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। बार-बार इस संबंध में आवाज उठाने के बावजूद प्रशासनिक पहल नहीं हो रही है। पूर्व में पर्यटन विभाग ने पर्यटन ग्राम के रूप में इसके चयन की घोषणा की थी, लेकिन इसकी चर्चा भी अब नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का भी कहना है कि हरेराम ब्रह्मस्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया तो इसका और अधिक प्रचार-प्रसार होगा। साथ ही श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने पर इनकी संख्या में भी बढ़Þोतरी होगी। इससे सरकारी राजस्व भी बढ़Þेगा। हरिराम ब्रह्म स्थान के परिसर में एक पोखर भी है, जोकि दर्शनीय है। पोखर की मछलियों को दाना देने दूर-दूर से लोग आते हैं। मंदिर में पूजा से पहले श्रद्धालु यहां स्नान भी करते हैं। इस समय इसकी सही साफ-सफाई नहीं होने से यहां पहुंचे श्रद्धालु पोखरा में स्नान करने से कतरा रहे हैं। हरिराम ब्रह्म स्थान को एक ट्रस्ट बनाकर भी इस स्थल के विकास की बात उठती रही है।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed