स्कूल के रसोईये ने बच्चों पर फेंकी गरम खिचड़ी, छह बच्चे घायल
कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के आजम नगर क्षेत्र स्थित उत्कर्मित सरकारी मध्य विद्यालय में आज मध्याह्न भोजन बनाने वाले एक रसोईये के स्कूल के बच्चों पर गरम खिचडी फेंक दिये जाने से छह बच्चे झुलसकर घायल हो गये। बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी फिरोज अख्तर ने बताया कि घायल बच्चों को उपचार के लिए सालमारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से रसोईया फरार है। घटना के कारण के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को घटनास्थल भेजा गया है। पूर्व में बच्चों ने रसोईये पर मध्याह्न भोजन के लिए दिए जाने वाला चावल चुराने का आरोप लगाया था।
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed