फेसबुक का प्यार, गर्भपात करा कर भागा,प्रेमी के घर के आगे अनशन पर बैठी लड़की
प्रेमी के घर के आगे अनशन पर बैठी लड़की
पटना की लड़की को दिल्ली में लेजाकर किया था शादी
गर्भपात करा प्रेमी भूल गया वादा, हक के लिए युवती का संघर्ष चर्चा में
पटना/मधुबनी। मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी में युवती लड़के के घर पर अपने हक को लेकर अनशन पर बैठ गई है। युवती का कहना है कि प्रेमी ने प्रेगनेंट होने पर विधिवत शादी का वादा कर गर्भपात कराया। अब वह अपना वादा भूल गया है। कभी साथ जीन-मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी अब पहचानने से भी इंकार कर रहा है। युवती के अनशन की खबर गांव में जंगल के आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। लड़के के परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए।
फेसबुक के जरीय पटना के परसा बाजार की रहने वाली युवती यामू कुमारी की पहचान मधुबनी के अंधराठाढ़ी बाजार में प्रभा कृषि केंद्र चलाने वाले राजीव चौरसिया से हुई। दोनों को प्यार हो गया। फिर दोनों ने दिल्ली में जाकर शादी कर ली और एक साथ रहने लगे। युवती के गर्भवती होने पर विधिवत शादी का वादा किया और गर्भपात करवा दिया। इसके बाद राजीव युवती से दूर होने लगा। युवती जब भी संपर्क करने की कोशिश करती तो युवक अपने आप को व्यस्त बताता था।
पति की तलाश में पहुंची मधुबनी
यामू अपने पति राजीव को खोजने के लिए मधुबनी आ गई। काफी खोजबीन के बाद उसने राजीव के घर का पता लगा लिया। यामू ने महिला थाने में राजीव के खिलाफ मामला दर्ज कराया, लेकिन कोई न्याय नहीं मिला। यामू कई बार एसपी से मुलाकात की और युवक पर कार्रवाई करने की मांग की पर कुछ नहीं हुआ।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed