पहले बीवी को मारी गोली, फिर पुलिस पर हमला
पटना। एक व्यक्ति ने 25 वर्षीय अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और अपने घर पर गिरफ्तार कर
ने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर भी गोलियां चलाई। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव ने बताया कि राज्य की रजधानी के बाहरी क्षेत्र के फुलवारीशरीफ पुलिस थाने के अंतर्गत इसोपुर खानकाह क्षेत्र में घटी इस घटना से वहां काफी खलबली मच गयी है।
पुलिस को उपेन्द्र राय नाम के इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एटीएस और एसडब्ल्यूएटी की टीम को साथ में लाना पड़ा। दो घंटे से अधिक समय तक चले इस अभियान में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया और अंत में उसे गिरफ्तार किया गया और अस्पताल पहुंचाया गया। वैभव ने कहा, राय ने सुबह करीब साढेÞ आठ बजे अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को अपने घर के एक कमरे में बंद कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एम टीम वहां पहुंची और व्यक्ति ने उन पर भी गोली चलाई। सौभाग्य से किसी भी पुलिस अधिकारी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
वैभव ने बताया, उसने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया था और उसे पुलिस, एटीएस, एसडब्ल्यूएटी की टीम के संयुक्त प्रयास से अंत में गिरफ्तार कर लिया गया। इस अभियान में वह आंशिक रूप से घायल हो गया और उसे पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राय के पास से एक पिस्तौल, एक तलवार, और एक भाला बरामद किया गया है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
फुलवारीशरीफ के उप-निरीक्षक बैरिस्टर पासवान ने बताया कि मृतक महिला की पहचान लीला देवी के रूप में की गयी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed