गुस्साई भीड़ का सड़क पर इंसाफ, 3 अपराधियों को पीट-पीटकर मार डाला
सीतामढ़ी। बिहार में सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पिता-पुत्र को गोली मारकर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार चार अपराधियों में से तीन को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। चौथा अपराधी भागने में सफल रहा। नगर थाना प्रभारी विशाल आनंद ने गुरुवार को बताया कि बथनाहा गांव निवासी अवध किशोर सिंह अपने बेटे रत्नेश कुमार सिंह (12) के साथ भूपभैरो चौक स्थित अपने मोबाइल की दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी लपटी टोला के नजदीक मोटरसाइकिल सवार चार अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। इससे रत्नेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अवध किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद अपराधी भागने लगे। गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को भी दी। भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने घेर लिया और तीन को पकड़ लिया, जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने तीनों अपराधियों की जमकर पिटाई की, जिससे तीनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व्यवसायी अवध किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अपराधियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed