मुखिया की हत्या के मामले में चार को उम्रकैद
दरभंगा। मुखिया की हत्या के मामले में एक स्थानीय अदालत ने आज चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा तथा पांच-पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने दरभंगा जिले के सकरपुर थाना अंतर्गत कैफवाथ पंचायत के मुखिया अमरनाथ झा की हत्या के मामले में मेघनाथ सिंह, जोगेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह और चन्द्रमोहन लाल दास को आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की आज सजा सुनाई। इन अभियुक्तों पर 27 फरवरी 1990 को कैफवाथ सरकारी मध्य विद्यालय में स्थित मतदान कें्रद पर चुनाव के दौरान बम से हमला किया था जिसमें अमरनाथ झा की मौत हो गयी थी। इस मामले में पूर्व विधायक प्रभाकर चौधरी सहित कुल 26 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। इन चार को छोड़ कर बाकी को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed