चलती ट्रेन में रेप : वो चिल्लाती रही पर बचाने नहीं आया कोई
मोकामा (बिहार)। पंडारक और मोकामा स्टेशनों के बीच चलती ट्रेन में महिला से दुष्कर्म किया गया। आरोपी दीपक सिंह नालंदा में दीपनगर के देवधा गांव का रहने वाला है। मोकामा स्टेशन पर यात्रियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन, बाढ़ अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान वह भाग निकला। रेल एसपी पीएन मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने मोकामा रेल इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी है।
पीड़िता खगड़िया की रहने वाली है। वह जयनगर-पटना इंटरसिटी में यात्रा कर रही थी। मोकामा में उतरने की बजाय वह बख्तियारपुर चली गई। गुरुवार देर रात मोकामा लौटने के लिए पटना-किउल-भोजपुर सवारी गाड़ी में बख्तियारपुर स्टेशन पर सवार हुई। ट्रेन पूरी तरह खाली थी। बाढ़ स्टेशन से ट्रेन के खुलने के बाद बोगी में मौजूद दीपक सिंह ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ट्रेन के मोकामा पहुंचने पर महिला ने चीख-पुकार मचाई तो स्टेशन पर मौजूद यात्री दौड़े। यात्रियों ने आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया। महिला के बयान पर दीपक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed