खनन विरोधी अभियान गई पुलिस पार्टी पर हमला
सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में गोपी बिगहा गांव में खनन विरोधी अभियान पर गए पुलिस दल पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए कथित पथराव में आज करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांदे ने बताया कि घटना उस वक्त की है जब एक पुलिस दल खनन विरोधी अभियान के तहत वहां गया था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के पथराव में सासाराम पुलिस थाने के प्रभारी कृष्ण प्रसाद सहित दस पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि खनन माफिया ने उनके खिलाफ अभियान रोकने के लिये बच्चों और महिलाओं को क्रशर मशीन के सामने डालने की धमकी भी दी। लांदे ने बताया कि पुलिस ने ऐसी 42 मशीनों को नष्ट कर चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। अधिकारी ने कहा कि खनन विरोधी अभियान भविष्य में भी चलते रहेंगे।
Related News

DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More
जिला उपभोक्ता आयोग में भारतीय जीवन बीमा निगम पर किया जुर्माना
सिवान शिकायतकर्ता शिवजी प्रसाद हुसैनगंज जिला सिवान के निवासी हैं। इन्होंने जीवन बीमा निगम काRead More
Comments are Closed