परिवार ने खाया जहरीला खाना, बच्चे की मौत, पांच अस्पताल में
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिंधियाखुर्द गांव में बीती रात विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य बीमार हो गये। समस्तीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी भुवनेश मिश्र ने आज बताया कि बीती रात दाल से बना एक व्यंजन खाने से सिंधियाखुर्द गांव निवासी मनोज ठाकुर के चार वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की मौत हो गयी जबकि उनके परिवार के पांच अन्य बच्चे बीमार हो गए। ठाकुर के विषाक्त भोजन खाने से बीमार तीन अन्य पुत्र और दो पुत्रियों को इलाज के लिये जिला सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भोजन को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
« आरक्षण और परिसीमन से बिगड़ा पंचायत चुनाव लड़ने वालों का गणित (Previous News)
(Next News) 30 मई को थी शादी, मनचलों ने मुंह पर फेंक दिया तेजाब »
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed