जमीन में एक टुकड़े के लिए तीन भाईयों ने संगे बड़े भाई को मार डाला
पूर्णिया। पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल अंतर्गत बेलौन गांव में संपत्ति विवाद को लेकर तीन अन्य भाई ने अपने बडेÞ भाई की धारदार हथियार से हमला करके शुनिवार सुबह हत्या कर दी। बायसी के पुलिस उपाधीक्षक रमण कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक का नाम मोहम्मद इलियास (60) है और उनकी पत्नी जुलेखा ने इस मामले में इलियास के तीन अन्य भाइयों तौहीद, मजहरुल और मोजिब के खिलाफ स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि इलियास क्षेत्रीय कांग्रेस नेता थे और उनके तीनों आरोपी भाई घटना के बाद से फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
« सीवान में पार्षद पति को गोली मारी, मोतिहारी में मुखिया पति की हत्या (Previous News)
(Next News) जहां भय का साम्राज्य है, वहीं नहीं जाती सीआरपीएफ »
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed