गांव की लड़की से प्यार नहीं था मंजूर, प्रेमी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से की पिटाई
पिटाई को वीडियो क्लिप वहाटसएप व फेसबुक पर डाला
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के पुपरी के जानीपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। इस पिटाई का वीडियो क्लिप बनाकर व्हाट्सएप व फेसबुक पर डाल दिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद रविवार को पुपरी व बेलमोहन के लोगों ने जानीपुर पहुंचकर जमकर बवाल किया। उग्र लोग ने घटना में शामिल युवकों की तलाश करने लगे। इस दौरान लोगों ने आरोपियों की तलाश में कई को पीटा और कई आरोपियों के घर व वाहनों के शीशे को तोड़ दिया। पुपरी व बेलमोहन के ग्रामीणों के तेवर के चलते जानीपुर गांव में अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों में दुबक गए। स्थिति विस्फोटक होने की सूचना मिलते ही पुपरी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सशस्त्र बल के साथ जानीपुर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। गांव में तनाव बरकरार है।
गौरतलब है कि पुपरी शहर के वार्ड दो निवासी राहुल कुमार का जानीपुर की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव के कुछ युवकों को यह रास नहीं आया। जानीपुर के युवक राहुल की तलाश में थे। तीन-चार दिन पूर्व राहुल किसी काम से घर की ओर जा रहा था तभी कुछ युवक उसे उठाकर ले गए और बेरहमी से उसकी पिटाई की। उसे तब तक पीटा गया जब तक बेहोश नहीं हो गया। बाद में युवक को सड़क किनारे फेंक दिया गया। युवकों ने पिटाई का वीडियो तैयार किया और इसे व्हाटसएप और फेसबुक पर डाल दिया। कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed