पूजास्थल को लेकर पुलिस पब्लिक में भिड़ंत

भागलपुर। जिले के नया टोला ओलपुरा गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति के भूखंड का अतिक्रमण कर बनाए गए पूजास्थल को हटाने गयी पुलिस के साथ झड़प में कल रात छह पुलिसकर्मी सहित करीब 12 लोग जख्मी हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि झड़प में घायल हुए लोगों को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपजार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में 22 नामजद और करीब सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिनमें से दिनेश मंडल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। नीरज ने बताया कि गांव में व्याप्त तनाव के मद्देनजर घटनास्थल पर एक दंडाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। इस बीच, पुलिस पूजास्थल की र्इंट और निर्माण सामग्री उखाड़कर स्थानीय थाने ले गयी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी वीरें्रद कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार नया टोला ओलपुरा गांव रवाना हो गए।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed