तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी मां, दो डूबे

सीतामढ़ी। अपने तीन बच्चों के साथ एक महिला के कथित रूप से तालाब में कूद कर खुदकुशी करने के प्रयास के कारण दो बच्चों की मौत हो गयी है। यह घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाया गांव की है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एन एन उपाध्याय ने बताया कि रीना देवी के रूप में पहचान की गयी महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ खुदकुशी के इरादे से तालाब में कूद गयी। उन्होंने बताया कि महिला के दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि स्थानीय लोगों ने महिला और उसके एक बच्चे को बचा लिया। उपाध्याय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि संभव है कि परिवार में अक्सर होने वाले झगड़ा के कारण महिला ने यह कदम उठाया हो। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed