ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, चार की मौत
भभुआ। बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक टैÑक्टर के खड्ढ में पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि 10 व्यक्ति घायल हो गये।
पुलिस अधीक्षक एस के नायक ने बताया कि मृतकों में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के बलुआ थाना अंतर्गत पट्टी गांव निवासी शिवपुजन तिवारी (50), अगस्तीपुर गांव निवासी अरविन्द कुमार पांडेय :45: एवं जयप्रकाश पांडेय :40: और मजदहा गांव निवासी कैलाश चौरसिया :55: शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सभी लोग तीर्थ यात्रा पर मुंडेश्वरी मंदिर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो जीप के हेडलाइट की तेज रौशनी से ट्रैक्टर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और उसका ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ढ़े में जा गिरा। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मरने वालों के शवों पोस्टमार्टम के लिये तथा घायलों को इलाज के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed