बिहार कथा
70 दिनों में 16000 किमी की देशव्यापी यात्रा कर स्वस्थ भारत यात्री पहुंचे गाजियाबाद, चौथे चरण का हुआ समापन
• मेवाड़ विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक कुमार गदिया ने यात्री दल का किया स्वागत • 16000 किमी की यात्रा तय कर पहुंचे स्वस्थ भारत यात्री, 21 राज्यों में किया 143 आयोजन, 1 लाख से ज्यादा लोगों से किया प्रत्यक्ष संवाद • जनऔषधि, पोषण एवं आयुष्मान विषय को लेकर स्वस्थ भारत (न्यास) ने निकाली है यात्रा गाजियाबाद. 24 मार्च को बिहार के भागलपुर से शुरू स्वस्थ भारत यात्रा-2 के चौथे चरण का समापन समारोह उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के मेवाड़ इंस्टीट्यूट में हुआ। इस अवसर पर मेवाड़ विश्वविद्यालय के निदेशक अशोक गदिया,Read More
डिहरी का बदलने लगा है मूड, हवा भी बदल रही
वीरेंद्र यादव के साथ रणभूमि की तपिश- 2 डिहरी का मूड बदलने लगा है, हवा भी बदल रही है। विरासत के खिलाफ विरोध है तो जातीय अहंकार का दर्द भी छलक रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में हमने डिहरी विधान सभा क्षेत्र के चुनाव कार्यों से जुड़़े करीब 50 लोगों से मोबाईल पर बातचीत की। इसमें से करीब 15 लोग हमारे वाट्सएप ग्रुप से भी जुड़े हैं। हमारे नाम से परिचित हैं और हमें नियमित रूप से पढ़ते रहे हैं। चुनाव कार्यों से जुड़े लोगों से बातचीत का मकसद बूथRead More
काल निर्धारक : भारतीय संस्कृति के पौरुष – पराक्रम का ललाट बिम्ब ‘विक्रम’ .
काल निर्धारक : भारतीय संस्कृति के पौरुष – पराक्रम का ललाट बिम्ब ‘विक्रम’ . मर्यादा पुरषोतमश्री राम और श्री कृष्ण के पश्चात जिस शासक को भारत ने अपने ह्रदय सिंहासन पर आरूढ़ किया है वह विक्रमादित्य है। जिसका गरुड़ध्वज वर्तमान अफगानिस्तान में स्थित हिन्दू कुश के पार बलख से लेकर ईरान इराक तक लहराता था। कुल 4 में से 3 समुद्र की लहरें भी जिसकी पराक्रम की गीत गाती थी। देवश्री , विक्रम , नरेन्द्रचंद्र , सिँहविक्रम ,नरेन्द्रसिंह ,सिंहचन्द्र ,परमभागवत ,अजितविक्रम ,विक्रमांक, परमभट्टारक , महाराज , देवराज तथा अप्रतिरथ आदिRead More
इस पूर्व आईपीएस को पहला कौर उठाते ही अपना हाथ खून से सना क्यों नजर आने लगता है!!
गुज़रा हुआ ज़माना ! धुव्र गुप्त अपने लंबे पुलिस जीवन के कुछ अनुभव ऐसे रहे जो आज रिटायरमेंट के वर्षों बाद भी सोचने पर सुख देते हैं, दुख देते हैं और परेशान करते हैं। आज उस दौर का अपना सबसे दुखद अनुभव आपसे साझा करना चाहता हूं। बात 1981 की है जब मैं जिला ट्रेनिंग में लगभग डेढ़ सालों तक छपरा में पदस्थापित था। तब छपरा-पटना हाईवे पर डोरीगंज का क्षेत्र मार्ग डकैतों से बुरी तरह आक्रांत था। एक रात गश्ती के सिलसिले में मैं डोरीगंज के गंगा घाट परRead More
बिहार की इस बेटी को सलाम,अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा
हौसले को बनाया पंख और फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी, लहराया तिरंगा पटना [जयशंकर बिहारी]। ‘हिम्मत-ए-मर्दा तो मदद-ए-खुदा’ की बानगी हैं पटना विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग की छात्रा मिताली और सर्जिकल बेल्ट बनाकर परिवार की परवरिश करने वाली चंचला देवी। बेटी ने अफ्रीका महादेश की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो (तंजानिया) पर तिरंगा फहराया तो मां के आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि वह 10-10 रुपये जमा कर अफ्रीका गई है। पैसा जमा नहीं होने पर दो लाख रुपये का कर्ज लिया है। यहां तक भगवान ने पहुंचाया है तोRead More
बिहार में जब-जब पड़े 60 फीसदी वोट, तब-तब डोला है दिल्ली का सिंहासन
पटना [श्रवण कुमार]। बिहार को यूं ही देश की राजनीति का थर्मामीटर नहीं कहा जाता है। जब-जब यहां के वोटरों का ताप बढ़ा है, देश का सिंहासन डोला है। आंकड़े गवाह हैं कि एक अपवाद छोड़कर जब भी बिहार में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुए हैं, देश की सरकार बदल गई है। अब तक 1977, 1989, 1991, 1998 और 1999 में बिहार का मतदान ग्राफ 60 प्रतिशत से ऊपर रहा है। इन्दिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार बिहार के 60.76Read More
एक्वा सॉफ्ट के रिवर्स ऑस्मोसिस सोलूशन्स भारत में सुरक्षित पेयजल की आवश्यकता को पूरा करते हैं
नई दिल्ली, भारत, 05 अप्रैल, 2019/Digpu. एक्वा सॉफ्ट, घरेलू और वाणिज्यिक रिवर्स ऑस्मोसिस और वाटर वेंडिंग मशीन निर्माण कंपनी, जल शोधन उद्योग में सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांडों में से एक है।यह भारतीय बाजार में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और उत्कृष्ट शिल्प कौशल प्रदान कर रहा है। यह जल उपचार और शोधन उत्पादों की एक पूरी श्रृंखला प्रदान करता है – घरेलू आरओ (Domestic RO), वाणिज्यिक आरओ (Commercial RO), वाटर कूलर(Water Cooler), वॉटर सॉफ्टनर(Water Softener), फिक्स्ड और मोबाइल वाटर वेंडिंग मशीन/वाटर एटीएम (Fixed and Mobile Water Vending Machine/Water ATM)। एक्वाRead More
युवा बौद्ध विद्वान डा. ज्ञानादित्य शाक्य हुए ‘राष्ट्रपति पुरस्कार’ से सम्मानित
पुरस्कारस्वरूप प्रशस्ति प्रमाण-पत्र, एक लाख रुपये एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया संवाददाता, नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के आलीपुर खेडा के समीप स्थित गाँव मानिकपुर में राम औतार शाक्य एवं विमला देवी के पुत्र के रूप में जन्मे डा. ज्ञानादित्य शाक्य को भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडु ने दिनांक 4 अप्रैल 2019 को नई दिल्ली में ‘महर्षि बादरायण व्यास सम्मान’ से सम्मानित किया तथा 5 अप्रैल 2019 को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में सम्बोधित भी किया। इन्हें पुरस्कारस्वरूप प्रशस्ति प्रमाण-पत्र, एक लाख रुपयेRead More
चार जातियों का ‘उम्मीदवार चालीसा’
चार जातियों का ‘उम्मीदवार चालीसा’ वीरेंद्र यादव, पटना। लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण के बाद स्पष्ट हो गया है कि भारतीय लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का काम कुछ जातियों का रह गया है, बाकी जातियां सिर्फ वोट गिनने के लिए हैं। राष्ट्रवाद से लेकर समाजवाद तक का नारा देने वाले दोनों गठबंधन टिकट बांटने क्षेत्र की जातीय बनावट और उम्मीदवारों की जाति का खास ख्याल रखा है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ने यादव व राजपूत जाति को महत्व दिया। एनडीए में राजपूत और महागठबंधन में यादव का बम-बम रहा। मुसलमानRead More
बिहार में ताल ठोक रही हैं बाहुबलियों की बीवियां, सीवान में होंगी आंमने-सामने
पटना [रमण शुक्ला]। सिवान के मैदान में दो बाहुबलियों की पत्नियां आमने-सामने हो गई हैं। जदयू की ओर से कविता सिंह के बाद राजद द्वारा हिना शहाब की उम्मीदवारी का एलान करते ही चुनावी फिजा सरगर्म हो गई है। हिना शहाब के बाबत तो वैसे पहले से ही कयास था, लेकिन नाम के एलान के बाद जाहिर हो गया कि राजद सिवान में शहाबुद्दीन की विरासत को ही आगे बढ़ाना चाहता है। बिहार के चुनावी मैदान में बाहुबलियों की जोर आजमाइश का सिलसिला इस बार भी नहीं थमा। सिवान के अलावाRead More
