बिहार कथा
बेतिया के श्रद्धालु की गोपालगंज में हत्या!
बेतिया/थावे (गोपालगंज) : लक्षवार धाम में आसाध्य रोग से मुक्ति पाने के लिए बेतिया से आये श्रद्धालु की हत्या कर दी गयी. शनिवार को मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला. वारदात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. थावे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है. मृतक श्रद्धालु बेतिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव के विक्रम पटेल का पुत्र राजू पटेल बताया गया है. हत्या के कारणों का खुलासा नहींRead More
रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों से खोला डिग्री कॉलेज
सीवान: समाज में शिक्षा का अलख जगाना ही इनके जीवन का मकसद है. इन्हें सीवान का कोई गांधी कहता है,तो कोई मालवीय. जिला मुख्यालय से 30 किमी दक्षिण रघुनाथपुर के पंजवार गांव के रहनेवाले घनश्याम शुक्ल ने अपने जीवन को युवा अवस्था से ही समाज के लिए समर्पित कर दिया. किसान आंदोलन में जेल गये, तो कैदियों को नियमानुसार भोजन उपलब्ध कराने के लिए अनशन पर बैठ गये. जयप्रकाश आंदोलन में इलाके में हरिजन सहभोज कराया तथा क्षेत्र में आंदोलन की अगुआई की. समाजवादी विचारधारा से प्रभावित घनश्याम ने जबRead More
सिर्फ बिहार के लिए खबरें लेकर आएगा अखबार 'बिहार कथा'
गोपालगंज। बिहार के मीडिया मार्केट में एक और साप्ताहिक समाचार पत्र दस्तक देने जा रहा है। इस समाचार पत्र का नाम ‘बिहार कथा’ है। बिहार कथा में केवल बिहार से जुड़ी खबरें ही होंगी। इसका औपचारिक शुभारंभ सोमवार, 23 मार्च 2015 से बिहार के पिछड़े जिलों में शुमार गोपालगंज जिले से होगा। बिहार कथा के प्रबंध संपादक दीपक द्विवेदी का कहना है कि बिहार कथा अपने आप में अनूठा साप्ताहिक समाचार पत्र होगा। इसमें केवल बिहार की ही खबरें होंगी। अन्य राज्यों में बिहार के प्रवासी लोगों तक भी इसRead More
नकल करते-कराते 500 से अधिक परीक्षार्थी और अभिभावक गिरफ्तार
पटना। कदाचार मुक्त मैट्रिक परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित कराने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशों के बाद प्रदेश के 20 जिलों में नकल करते 143 परीक्षार्थियों, नकल कराने के प्रयास में लगे 341 अभिभावकों को आज गिरफ्तार किया गया है जबकि नकल कर रहे 197 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि प्रदेश के 20 जिलों से प्राप्त आंकडों के मुताबिक नकल करते 143 परीक्षार्थी, नकल कराने के प्रयास में लगे 341 अभिभावक आज गिरफ्तार किए गए जबकि नकल कर रहेRead More
मैट्रिक की परीक्षा में चोरी जारी, हिंदी का पेपर लीक
पटना। इस बार मैट्रिक की परीक्षा कराना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। कदाचार तो पहले से ही हो रहा था। शनिवार को हिन्दी का पेपर लीक हो गया। जहानाबाद में दूसरी पाली की परीक्षा के पर्चे के सवाल दो घंटे पहले लड़कों के पास पहुंच गए थे। सवाल पूरी तरह से वायरल हो गए थे। वाट्सअप पर सवाल आ गए थे। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में भी ऐसा ही हुआ था। हिन्दुस्तान की टीम ने परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले एक केन्द्र पर दंडाधिकारीRead More
भूख के आगे हारी ममता, 3 बच्चों के साथ मां ने किया अग्निस्नान
छपरा। जीवन भर साथ देने का वादा कर विवाह करने वाले पति ने उसे त्यागकर दूसरी शादी कर ली। गरीबी से लड़ रही मां अपने तीन बच्चों के दो जून की रोटी के जुगाड़ के लिए घर-घर जाकर बरतन मांजने और झाड़ू-पोछा करने का काम करने लगी। पैसे की तंगी और हालात ने वक्त के साथ उसके हिम्मत को तोड़ दिया और एक मां ने ऐसा फैसला कर लिया जिससे आज पूरा गांव हैरान है। दाई का काम कर बच्चों का पेट पालने वाली 28 वषीर्या मां गुड़िया देवी नेRead More
गांधी सेतु की तरह समांतर पुल की सौगात देगी केंद्र सरकार
पटना। केन्द्रीय पथ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भी जर्जर गांधी सेतु के समानांतर एक नए पुल के निर्माण की कवायद शुरू की है। दो दिन पूर्व पथ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारियों ने एनएच डिवीजन के अधिकारियों के साथ उस साइट को तलाशने का काम शुरू किया, जहां से गांधी सेतु के समानांतर नए पुल का निर्माण हो सकता है। वैसे पथ निर्माण विभाग ने भी हाल ही में इस बारे में पथ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखा है। 26 मार्च को केंद्रीय पथ परिवहनRead More
चैती दुर्गा पूजा को लेकर बकरे का दाम आसमान पर
चंद्रमंडीह (जमुई)। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनौतीस्वरुप बकरे की बलि चढ़ाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है. लोगों को विश्वास तभी होता है जब माॅ चैती दुर्गा के पास बलि प्रदान होता है. जबतक मनौतीस्वरुप बलि प्रदान नही करते है तबतक लोगों को मन में शांति नही होती है. आस्था और विश्वास बलि प्रदान होने के बाद ही लोगों को होती है. इसलिए बकरे की मांग अधिक रहने पर बकरे का दाम आसमान पर चढ़ जाता है. जिसे लोगों को खरीदने में काफी मशक्कत करनीRead More
पंजाब के तलवंडी गांव में सड़े गली मिली पांच बिहारवासियों की लाश
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया जिले के पंजाब के फिरोजपुर जिला के तलवंडी गांव में रहने वाले पांच प्रवासी बिहारवासियों का शव एक ही घर में सड़ी-गली अवस्था में मिलने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब के फिरोजपुर जिला के तलवंडी गांव में रहने वाले पांच प्रवासी बिहारवासी जिनका शव एक ही घर में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ है सभी बिहार के पूर्णिया जिले के थे। नीतीश ने इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवंRead More
डीएम की अपील, आम जनता चिट पूर्जा पहुचाने वाले का करें बहिष्कार
राजू जयसवाल. छपरा सारण के डीएम दीपक आनंद ने मैट्रिक परीक्षा को पूर्णत: स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होने आम जनता से अपील की है कि वे असामाजिक तत्वों तथा चिट पूर्जा पहुचांने वाले अभिभावकों का विरोध एवं बहिष्कार करें क्योंकि वे अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे है। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक आम जनता एवं अभिभावकों का सहएाग नहीं मिलेगा तब तक पूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना मुश्किल है। उन्होनेRead More
