बिहार कथा

 

नक्सलियों की कू्र अदालत : घर से बुलाया और मुखबिरी के आरोप में गोलियों से भूना

लखीसराय. बिहार में सक्रिय माओवादी संगठन खौफ फैलाने के लिए क्रूरता की हद पार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गुरुवार को माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने के आरोप में दो ग्रामीणों को जनअदालत में सजा-ए-मौत दी। माओवादियों ने सरेआम उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।बिहार के लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के दुग्धम गांव में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर दो लोगों को पुलिस का मुखबिर बता मार दिया। एक स्कूल कैम्पस में लगी जन अदालत में दोनों को सरेआम गोली मारी गई। नक्सली दोनोंRead More


बांधकर जलाती थी मौसेरी बहन, खींचती थी नाखून

कृष्ण मुरारी पाण्डेय सिवान. दिल्ली के शाहीनबाग में रहने वाली युवती ने 11 माह तक अपनी बहन को प्रताड़ित किया। पीड़िता के अनुसार चुराकर कुछ खा लेने, दूध पी लेने या बिस्तर पर पेशाब कर देने पर नूरी अप्पी (मौसेरी बहन) बांधकर जलाती थी और प्लायर से नाखून खींचती थी। आवाज न निकले इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंस देती थी। पीड़िता का आरोप है कि इस कार्य में उसका मौसेरा भाई बब्बा और जीजा यूसुफ साथ देता था। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर कर्णपुरा गांव का है। यहांRead More


डायन के शक में वृद्ध दंपति की गोली मारी

बांका। डायन होने के शक में एक वृद्ध दंपति की उनके दूर के रिश्तेदारों ने कल रात गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बिहार के बांका जिला के बौसी थाना अंतर्गत द्वारबे गांव में हुई है। बांका अनुमंडल पुलिस अधिकारी शशि शंकर ने आज बताया कि मृतक दंपति का नाम ललित यादव (65) और गेदो देवी (60) है जिनकी हत्या उनके रिश्तेदारों ने गेदो देवी के डायन होने के शक में कर दी है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व परिवार में एक बच्चे की रहस्यमय परिस्थिति में मौतRead More


बिहार में किया था मर्डर, दिल्ली में चला रहा था ढाबा, अरेस्ट

नयी दिल्ली.बिहार के रहने वाले हत्या के एक आरोपी और करोल बाग इलाके में फर्जी पहचान से ढाबा चला रहे एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) रविंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भरत यादव के रूप में की गई है। वह बिहार के भोजपुर जिले में एक युवक की नशंस हत्या का आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी कराने में मददगार किसी तरह की सूचना देने पर 15,000 रूपये का इनाम था। पुलिस अधिकारी ने बतायाRead More


सरकारी वेतन आयोग की तर्ज पर बने सांसदों के लिए तंत्र

         संसदीय समिति ने सरकार से की वेतन डबल करने की सिफारिश, समिति हैं सीपी ठाकुर भी हैं ओ.पी. पाल. नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के हर साल बढ़ने वाले वेतन एवं भत्तों की तर्ज पर सांसद भी ऐसे आॅटोमैटिक पे-रिविजन तंत्र का गठन कराने की फिराक में है, जिसमें हर साल उनके वेतन और भत्ते बढ़ते रहे। सांसदों के वेतन एवं भत्ता संबंधी संसद की संयुक्त समिति ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है कि सांसदों के वेतन में शतप्रतिशत और पूर्व सांसदों की पेंशन में 75 प्रतिशत की बढ़ोत्तरीRead More


पकड़े जाने के डर से 1400 फर्जी डिग्री वाले मास्टरों ने नौकरी छोड़ी

पटना। बिहार में 1400 प्राथमिक शिक्षकों ने फर्जी शैक्षणिक डिग्रियों पर सरकारी कार्रवाई के डर से इस्तीफा दे दिया है। आने वाले दिनों में और ऐसे शिक्षकों के इस्तीफा देने की संभावना है क्योंकि पटना उच्च न्यायालय ने फर्जी शैक्षणिक योग्यता वालों को कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने आप ही नौकरी छोड़ देने को कहा था।  शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन ने कहा, कुल 1400 शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है। ऐसे और इस्तीफे आने की संभावना है क्योंकि हमने उसके लिए आठ जुलाई की अंतिमRead More


‘हर घर दस्तक’ के साथ नीतीश ने बिगुल फूंका

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘हर घर दस्तक’ नामक कार्यक्रम के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आज जदयू का प्रचार अभियान शुरू किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा किए गए कामकाज के बारे में लोगों की प्रतिक्रिया जानना है। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पश्चिम दरवाजा इलाके में दस घर गए। यह इलाका पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में पटना सिटी के अंतर्गत आता है। यहां से भाजपा के नंदकिशोर यादव विधायक हैं। लोगों से संवाद का यह कार्यक्रम यहां पार्टी मुख्यालय मेेंं प्रदेश जदयू अध्यक्षRead More


गुस्साई भीड़ का सड़क पर इंसाफ, 3 अपराधियों को पीट-पीटकर मार डाला

सीतामढ़ी। बिहार में सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पिता-पुत्र को गोली मारकर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार चार अपराधियों में से तीन को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। चौथा अपराधी भागने में सफल रहा। नगर थाना प्रभारी विशाल आनंद ने गुरुवार को बताया कि बथनाहा गांव निवासी अवध किशोर सिंह अपने बेटे रत्नेश कुमार सिंह (12) के साथ भूपभैरो चौक स्थित अपने मोबाइल की दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी लपटी टोला के नजदीक मोटरसाइकिल सवार चार अपराधियों ने दोनों को गोलीRead More


बिसात पर फंसती बीजेपी

जातीय समीकरणों में उलझा बिहार का चुनाव बीजेपी के लिए आसान नहीं है, इसलिए खुद शाह ने बिहार चुनाव की कमान संभाल ली है, लेकिन यह तय है कि दोनों गठबंधन के लिए यह चुनाव वाटरलू की लड़ाई साबित होगी। संतोष कुमार..पटना बिहार विधानसभा का चुनाव बीजेपी के लिए किस तरह करो या मरो जैसा हो गया है। इसकी बानगी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के विशेष दूत के तौर पर निगाह जमाए हुए धर्मेंद्र प्रधान की विचारों में झलकती है। उनका मानना है कि थोड़ी-सी भीRead More


बिहार में होगी वाम दलों की अग्निपरीक्षा

भाजपा को हराने के लिए एकता पर बल चंडीगढ़। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण करार देते हुए भाकपा ने कहा कि चुनावों में भाजपा को हराने की आवश्यकता है। इसके साथ ही पार्टी ने अगले साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वाम दल की एकता की आवश्यकता पर बल दिया। भाकपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज यहां शुरू हुयी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता आगामी बिहार चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक में भूमि अधिग्रहण विधेयक केRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com