बिहार कथा

 

सारण में दिग्गजों की साख की होगी अग्निपरीक्षा

सुशील कुमार सिंह.छपरा। आगामी विधानसभा चुनाव में सारण जिले के मौजूदा दस विधायकों सहित कई पूर्व विधायक व पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वर्तमान विधायकों में सबसे सीनियर एकमा के जदयू विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल हैं। वे जीत का चौका लगा चुके हैं। इस बार वे लगातार पांचवीं जीत की तैयारी में जुटे हैं। हालांकि, पिछले साल हुए लोस चुनाव में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से उनकी करारी हार हुई थी। जदयू के टिकट पर ही उतरे धूमल तीसरे स्थान पर रहे थे। 2000 से बतौर निर्दलीयRead More


गोपालगंज विधानसभा चुनाव में में भीतरघात के आसार

हरेकृष्ण राय/गोपालगंज गोपालगंज सदर विधानसभा से भाजपा के सुबास सिंह दो बार से विधनसभा चुनाव जीत रहे हैं। पफेसबुक और चैक-चैराहों की चर्चा पर अगर विश्वास किया जाय तो भाजपा का ही एक गुट इनका टिकट कटवाने के चक्कर में लगा है। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष अनुप कुमार श्रीवास्तव सहित करीब आध दर्जन जिला स्तर के भाजपा नेता हैं। जागो गोपालगंज रैली कर करीब छह माह से जिले में जनजागरण अभियान चलाने वाले ओम प्रकाश सिंह का काफी सक्रिय है। वैसे ओम प्रकाश सिंह जदयू में हैं लेकिन पूर्व में वहRead More


बिहार के विकास की नई बिसात

तीरविजय सिंह, वरिष्ठ स्थानीय संपादक, हिन्दुस्तान, पटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे बिहार दौरे से सूबे में विकास के नए सपने संजो गए। सवा लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देकर उन्होंने यह साबित करने की कोशिश की कि बिहार का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा भी कि बिहार के पास असीमित क्षमता है, यह पूरे देश को मजबूती दे सकता है। और भारत तभी पूरी तरह विकसित होगा, जब देश का पूर्वी भाग विकसित हो पाएगा। खेती-किसानों के हित में नए शोध केंद्र, फिशरी फार्म, बीज उत्पादन वRead More


मंत्री लेसी सिंह के नाम पर बैंक मैनेजर से रंगदारी

पटना। बिहार में समाज कल्याण विभाग मामलों की मंत्री लेसी सिंह के नाम पर पटना के एक बैंक प्रबंधक से रंगदारी (जबरन पैसा वसूली) मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने असली आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मंत्री लेसी सिंह के लेटर पैड पर एक व्यक्ति ने 14 अगस्त को आशियाना नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक विजय कुमार को एक पत्र भेजकर 1.60 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। उसने ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।Read More


जानिए गोपालगंज के बरौली में कौन-कौन हैं दावेदार?

हरेकृष्ण राय/गोपालगंज गोपालगंज जिले के बरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व मंत्राी रामप्रवेश राय विधायक हैं वर्तमान परिस्थिति में उनका यहां से चुनाव लड़ना लगभग निश्चित माना जा रहा है। वैसे लोजपा के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं। गत दो चुनावों में दूसरे स्थान पर रहे नेयामतुल्लाह खां जो यहां से एक बार विधयक भी रह चुके हैं, सजपा टिकट के प्रबल दावेदार तो हैं ही पूर्व विधयक धु्रव नाथ चौधरी तथा युवा राजद के जिलाध्यक्ष इम्तेयाज अली भुट्टो भी अपनी दावेदारी ठोक रहेRead More


बिहार के हर जिले में शुरू होगी बीज उत्पादन इकाई

बिहार कथा.नई दिल्ली बिहार में बीज उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने प्रदेश के सभी जिलों में किसान सहभागिता बीजोत्पादन प्रणाली शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये के विशेष पैकज के जरिये धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि इस दिशा में जल्दी काम शुरू होगा। किसान सहभागिता बीजोत्पादन प्रणाली के जरिये बीजों की नई किस्मों और आधुनिक प्रौद्योगिकी की जानकारी कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों द्वारा बिहार के किसानों को दी जाएगी। 50Read More


विधानसभा चुनाव : गोपालगंज के बैकुंठपुर में भारी द्वंद

हरेकृष्ण राय/गोपालगंज चुनाव में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। कल के राजनीतिक दोस्त अब दुश्मन बन चुके हैं तथा दुश्मन दोस्त। राजनीतिक दल तथा उनके गठबंध्न द्वारा अपने-अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए प्रदर्शन, सम्मेलन तथा पुतला दहन का कार्यक्रम शबाब पर है। इसके साथ ही पर्व त्योहारों तथा जयंतियों के अवसर पर संभावित उम्मीदवारों के बैनर, होर्डिंग्स से जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रा के बाजार तथा चैक-चैराहें सजने लगे हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक भावी उम्मीदवार सोशल मीडिया पर खासकर अपनी दावेदारी जताने के लिए पफेसबुकRead More


नीतीश और लालू पर भारी पड़ रहा मोदी का तंत्र

रवीश तिवारी, पूर्णिया/दरभंगा शंभू यादव बिहार में काम कर रहे बीजेपी के चुनावी तंत्र की सफलता की मिसाल हैं। वह युवा हैं और पंजाब में प्रवासी मजदूर रह चुके हैं। सुपौल जिले के चिलौनी गांव के रहने वाले शंभू की राजनीतिक राय अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से इतर है। उनके घर के बड़े-बुजुर्ग जहां लालू यादव की पार्टी आरजेडी को वोट देने की बात कहते हैं, वहीं शंभू बीजेपी के कार्यकर्ता या संघ प्रचारक की तरह इस पार्टी के पक्ष में बोलते हैं। यहां से कई किलोमीटर दूर झंझारपुर विधानसभाRead More


'ई का होता…. डीएनए के टेस्टिंग होता… मोदी के बिहारी पर डाउट बा…चेकिंग चलता'

मनीष शांडिल्य पटना से, राजधानी वाटिका यानी इको पार्क पटना के सबसे बड़े और खूबसूरत पार्कों में से एक है. बीते कुछ दिनों से पार्क के मुख्य फाटक के पास एक टेंट लगा है और वहां बजते गाने लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. एक गाने के बोल कुछ यूं हैं, ई का होता…. डीएनए के टेस्टिंग होता… मोदी जी के बिहारी पर डाउट बा…चेकिंग चलता…यह ‘शब्दवापसी कैंप’ है. यहां डीएनए जांच के लिए लोगों के बाल और नाखून के नमूने लिए जा रहे हैं. शब्दवापसी अभियान के समर्थन मेंRead More


आईएसआईएस के नाम पर मुंगेर के आयुक्त धमकी, मांगे 50 लाख

मुंगेर। बिहार के मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त लियोन कुंगा को आईएसआईएस के नाम का धमकी भरा एक पत्र जिसमें उनसे इस संगठन के लिए 50 लाख रुपए की मांग की गई है। पत्र मिलने के बाद आयुक्त की सुरक्षा बढ़Þा दी गई है।  पुलिस उपमहानिरीक्षक एस पी शुक्ला ने बताया कि उक्त पत्र जिसे कहां से भेजा गया है और किसने भेजा है यह वर्णित नहीं है डाक के जरिए आयुक्त को भेजा गया है और उसकी एक प्रति उनके सरकारी आवास के बाहर वाली दीवार पर आज सुबह चिपकाRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com