बिहार कथा

 

महागंठबंधन में मुलायम की पहली सेंध, रघुनाथ झा सपा में, भाजपा ने कहा, यह तो होना ही था

राजीव प्रताप रूड़ी ने नीतीश कुमार को कहा झगड़ालू सीएम पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद के वरिष्ठ नेता रघुनाथ झा ने आज अपनी पार्टी में पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी कर रहे हैं और उनका पूरा ध्यान अपने परिवार पर है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले झा (76) ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने जा रहे हैं. वह राज्य के पूर्व भारी उद्योग औरRead More


न रैली, न सभा, गया में भगवान बुद्ध की तिजारत करेंगे मोदी

नई दिल्ली। बिहार के महादलित वोटरों को रिझाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बुद्ध की तिजारत करते नजर आएंगे। न रैली होगी, न आम सभा। बस बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर होगा। घंटे भर तक वे शांत चित्त से ध्यान करेंगे। विश्व शांति की अर्चना करेंगे। विश्वभर के चुनिंदा 100 की संख्या में बौद्ध अनुयायी होंगे और प्रधानमंत्री। ये वही विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल है, जहां वर्ष 2013 में सीरियल बम धमाके हुए थे। ये वही भगवान बुद्ध की जन्मभूमि है, जहां चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री बोधगया तो आए, मगरRead More


अगर सांप ने काटा तो यह बातें रखें याद

पटना/नई दिल्ली। सांप कटने से दुनियाभर में होने वाली मौतों की संख्या में भारत सबसे आगे है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक हर साल 83,000 लोग सांप के दंश का शिकार होते हैं और उनमें से 11,000 की मौत हो जाती है। मौत का सबसे बड़ा कारण है तुरंत प्राथमिक उपचार न होना। भारत में सांपों की लगभग 236 प्रजातियां हैं। इनमें से ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते। आम धारणा है कि सभी सांप खतरनाक होते हैं, लेकिन ऐसे सांपों के काटने से सिर्फ जख्म होता है, मौत दहशत के कारण हो जातीRead More


सीटों के बंटवारे में अब जिले स्तर पर बढ़ा तनाव

राजद व जदयू की दावेदारी में कांग्रेस को मिलेगी हिस्सेदारी: सुशील कुमार सिंह.छपरा, जिले के दोनों महत्वपूर्ण गठबंधनों के लिए सीटों का पेच सुलझाना फिलहाल आसान नजर नहीं आ रहा है। महागठबंधन में सीटों का बंटवारा दलीय आधार पर राज्य स्तर पर तो हो चुका है, लेकिन एनडीए में अभी राज्य स्तर पर ही सीटों के बंटवारे के लिए कसरत चल रही है। राज्य स्तर पर सीटों के बंटवारे के बाद ही जिले में अलग-अलग दलों के लिए सीटें चिह्न्ति होंगी, यह भी तय है। वैसे महागठबंधन की पटना मेंRead More


अमरेंद्र पांडे को भाजपा में जाने की अफवाह!

भतीजे मुकेश पांडे ने फेसबुक पर सफाई देकर लगाया अटकलों पर विराम बिहार कथा.कुचायकोट-गोपालगंज। गत दिनों कुचायकोट के जदयू के विधायक अमरेंद्र पांडे के भाजपा जाने की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। चर्चा फेसबुक पर एक व्यक्ति के दिए गए पोस्ट से फैली। पोस्ट में यह लिखा गया कि जल्द विधायक अमरेंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडे जल्द ही भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं। अफवाह का आलम यह था कि जिले स्तर के भाजपा के कई वरिष्ठ नेता इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में थे। एक दूसरे को कॉल कर सचRead More


छोटे दलों ने तैयार किया जीत का बड़ा रोड़मैप

बिहार कथा, पटना। दलछोटा है तो क्या हुआ, दावे तो बड़े हैं ना। छोटे दलों के नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए बड़ा रोडमैप बनाया है। इसमें लोक लुभावन बड़े-बड़े दावे हैं। कोई कह रहा है सभी बेरोजगारों को सुनिश्चित रोजगार देंगे। कोई नियोजित कर्मियों को वेतनमान देने का वादा कर रहा है। कुछ दल तो ऐसे हैं, जो एक साल में राज्य का कायाकल्प करने का दावा कर रहे हैं। जातीय गोलबंदी पर भी इन दलों की नजर है। समरस समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि का दावा हैRead More


गोपालगंज में औरतों से कराया जा रहा नकली शराब का धंधा

बिहार कथा. गोपालगंज गोपालगंज में महिलाओं के सहयोग के नकली शराब का अवैध धंधा का संचालन हो रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार 28 अगस्त को जनता सिनेमा रोड स्थिति एक होटल में छापा पड़ा। छापे से पता चला कि होटल की आड़ में शराब का अवैध कारोबार चलता था। इसके पास उत्पाद विभाग का मालखाना है। एसपी निताशा गुड़िया ने शराब के अवैध ठिकानों पर छापेमारी की, तो कई चौंकाने वाला मामला सामने आया। गोपाला होटल में रामनाथ के साथ घर की महिलाएं भी शराब के कारोबारRead More


हर थोड़े दिन में बदल रहे चुनावी नारे,जनता अभी मौन

बिहार कथा.पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में हर थोड़े दिनों पर मुद्दे, नारे और स्लोगन बदल रहे हैं। इसके गवाह हैं शहर की सड़कें, चौराहे और वाहनों पर लगे होर्डिंग, बैनर और पोस्टर। बैनर-पोस्टर पर चेहरे तो एक ही रहते हैं, लेकिन उस पर लिखे नारे और स्लोगन बदल जा रहे हैं। जनता इन स्लोगनों को देख-सुन रही है, पर मौन है। नेता कन्फ्यूज हैं। लेकिन कोई भी पार्टी स्लोगनों में कमी नहीं रखना चाहती। सबसे पहले जदयू का स्लोगन आया ह्यबिहार में बहार हो-फिर नीतीश कुमार होह्ण। भाजपा का जवाबRead More


सांप की शादी देखने के लिए आए 50,000 लोग

सुबोध सौरभ,औरंगाबाद, विज्ञान के युग में अंधविश्वास का तमाशा शनिवार को देव प्रखंड के बेढ़नी गांव में दिखा, जहां एक किशोरी की शादी इच्छाधारी नाग से होने की अफवाह पर 50 हजार से ज्यादा लोग आ जुटे। कुछ लोगों ने जो अफवाह को हवा दे रहे थे, एक किशोरी को वहां ला कर खड़ा भी कर दिया पर नागदेव प्रकट नहीं हुए और हजारों लोग निराश हो कर ठगे से वापस लौटे। कुछ दिनों से यहां अफवाह फैलाई जा रही थी कि स्थानीय अखिलेश भुइयां की बेटी रेणु कुमारी कीRead More


सीवान में नए चेहरों से उड़ी भाजपा विधायकों की नींद

80 से ज्यादा लोग हैं दावेदारी की लाइन में भाजपा में शामिल होने वालों की बढ़ी होड़ राजदेव रंजन.सीवान। सीवान में भाजपा की मात्र तीन सीट खाली है, जहां पर वैकेंसी दिख रही है। इन क्षेत्रों में उम्मीदवरों की लम्बी फेहरस्ति है। अभी तक 80 लोग टिकट के लिए अप्लाई कर चुके हैं, पर सीट है आठ। इनमें भी पांच सीटों पर सीटिंग विधायक हैं। फिर भी दावेदारों को ऐसा लग रहा है कि पहले वाले विधायक का टिकट कटने वाला है। उन्हें ही टिकट मिलना तय है। शायद यहीRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com