बिहार कथा
बिहार का यह भिखारी हर महीने कमाता है 30 हजार
नई दिल्ली। बिहार के गया का रहने वाला एक भिखारी हर रोज एक हजार रुपए से अधिक की कमाई करता है, दिन में जब उसकी कमाई 1200 रुपए से अधिक होती है तब वह जल्द ही घर लौट जाता है। पोलियो से पीड़ित सिद्धांत का कहना है कि हर रोज वह 1000 रुपए एक कम नहीं कमाता है। वह अपने वर्तमान स्थिति से खुश है और न उसे भविष्य की चिंता है न ही गुजरे जमाने की। उसने बताया कि पोलियो से उसका दाहिना पैर खराब हो गया था, मां कोRead More
जेल के अंदर गुलजार जिंदगी
बिहार में जेलें हमेशा से अजीबोगरीब हरकतों के लिए बदनाम रही हैं लेकिन इधर कुछ समय से हालात बदतर हुए हैं. कई आदतन अपराधी अब वारदात करने के बाद अदालतों में समर्पण करने पहुंच जाते हैं. इसका मतलब साफ तौर पर यह है कि उन्हें इधर-उधर भटकने की बजाए जेलें ज्यादा सुरक्षित लगती हैं. और हो भी क्यों न? जेलें सुरक्षित पनाहगाह तो हैं ही, समर्पण करने से उनकी संपत्ति की कुर्की भी नहीं होती और बाद में जमानत पाने में भी आसानी होती है. अमिताभ श्रीवास्तव यह वाकया जून,Read More
एक मामूली संत ने छेड़ा ऐसा अभियान, 500 लोगों ने छोड़ दिया दारू
अमन कुमार सिंह. छपरा। कुछ लोग जन्मजात ही संस्कार व कुछ कर दिखाने की जज्बा लेकर जन्म लेते हैं। उनके रग-रग में मानव की सेवा भावना वास करती है। उसी में जीना है उसी में मरना है। इन्हीं उदाहरणों में से एक हैं छपरा के संत रविन्द्र दास जी। गृहस्थ घर में जन्म लिए रविंद्र दुनिया के कई दरवाजों पर ठोकरे खाने के बाद संत कबीर दास के अनुयाई बन गए। उसके बाद उन्होंने समाज एवं नैतिकता के विकास के रास्ते का सबसे बड़ा बाधक बना नशा, दारू व मांसRead More
बांझ हो गया नीतीश का संकल्प
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प बांझ (विरान) हो गया है। मुख्यमंत्री का सरकारी आवास एक अण्णे मार्ग पूरा ही विरान हो गया है। वहां मकान व चहारदिवारी ही बच गई है। पेड़-पौधे ही रह गए हैं। सीएम हाउस के नाम पर तैनात पूरी फौज सिर्फ मकान, चहारदिवारी व पौधों की ही रखवाली कर रही है। सीएम हाउस में न सीएम रहते हैं और न सीएम का कारवां। वीरेंद्र यादव नीतीश कुमार का पसंदीदा था संकल्प। वह भी विरान हो गया है। कभी सत्ता का असली केंद्र संकल्प ही था औरRead More
पनिया के जहाज से ले कर रेल के पलटनिया तक
कभी पनिया जहाज से पटना से गंगा पार किया जाता था. 1982 में पहली बार महात्मा गांधी सेतु बना और अब उत्तर दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला रेलमार्ग बिहार वासियों के हवाले कर दिया गया है. मंगलवार 9 फरवरी का दिन बिहार के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में जुड़ गया जब पहली बार पटना से उत्तर बिहार के बीच रेल सेवा बहाल हुई.इस रेल सेवा के बहाल होने से बदहाल महात्मा गांधी सेतु पर अब जनभार कम होगा. अनूप नारायण सिंह आजादी के बाद 1982 में महात्मा गांधीRead More
साइबेरियन सारस को नहीं भाया बिहार का मौसम
संजीत उपाध्याय.बक्सर इस साल ठंड कम पड़ने की वजह से साइबेरियन सारस समय से पहले लौटने लगे हैं। करीब सात हजार किलोमीटर की दूरी तय कर बक्सर के दियारांचल में हर साल आने वाले इन विदेशी मेहमानों को इस बार का मौसम रास नहीं आया। साइबेरियन पक्षी यहां तीन माह तक प्रवास करते थे, लेकिन इस साल ठंड कम पड़ने की वजह से महज एक माह में ही इनकी वापसी होने लगी है। हजारों एकड़ में फैले गंगा नदी व गोकुल जलाशय के बीच के हिस्से का प्राकृतिक सौंदर्य हरRead More
बिहार का दूध पीकर दम दिखा रहे सियाचीन के जवान
बिहारशरीफ,.नालंदा पैक्ड मिल्क अब न सिर्फ पूर्वोत्तर भारत के लोगों को हेल्दी बना रहा है, बल्कि सियाचीन व लद्दाख के जवानों में भी दम भर रहा है। नालंदा के टेट्रा पैक्ड मिल्क को बिना फ्रीजिंग के सामान्य तापमान पर 180 दिनों तक रखा जा सकता है। यहां रोजाना चार लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग होती है। इसके कारण भारत की सीमाओं की रक्षा में जुटे जवानों को उपयोग में आसानी होती है। सिक्स लेयर्ड पैकिंग के कारण इसे एक से दूसरी जगह ले जाना भी काफी आसान होता है। सियाचीनRead More
शादी से इनकार करने पर पिता और सौतेली मां ने बेटी को जिंदा जलाया
गिरिधर झा. पटना बिहार के एक गांव की रहने वाली खुशबू को उसके ही पिता और सौतेली मां ने जिंदा जला दिया क्योंकि उसने शादी करने की बजाय आगे पढ़ाई की इच्छा जताई थी. बाप और सौतेली मां द्वारा जिंदा जलाई गई खुशबू की बीती पांच फरवरी को पटना मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई. खुशबू के बड़े भाई अमृत राज ने एफआईआर में कहा है कि उसके पिता सुनील ठाकुर, सौतेली मां पूनम देवी और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर खुशबू को इसलिए जिंदा जला दिया क्योंकि उसने शादी सेRead More
पंचायत चुनाव की बजी रणभेरी, 2 मार्च से लेकर 7 अप्रैल के बीच दस चरणों में होंगे चुनाव
पटना. सूबे में पंचायत चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन इस की जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का नामांकन दो मार्च से शुरू होकर 10वें चरण के लिए सात अप्रैल को समाप्त होने की संभावना है। मतदान की प्रक्रिया 24 अप्रैल से 30 मई के बीच प्रस्तावित है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिलाधिकारी को समय पर पंचायत चुनाव की आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। श्री नंदन ने बताया कि आयोगRead More
पुलिस के भगोड़े से डॉन बना था राघोपुर का बृजनाथी सिंह
जिसे एके-47 से भूना था, आज उसी एके-47 से गोतिया ने ही बृजनाथ को भून डाला ज्ञानेश्वर पुलिस के भगोड़े से डॉन बना था राघोपुर का बृजनाथी सिंह। अब सीनियर्स की पांत में था । आज एके-47 से मारे जाने के पहले बृजनाथी सिंह को वैशाली में ठाकुरों का शूरमा भी कहा जाता था । गंगा के दियारे में कभी एके-47 की तड़तड़ाहट भी बृजनाथी सिंह ने ही शुरु की थी। लेकिन आज उसी एके-47 की गोलियों ने बृजनाथी को भून डाला। बृजनाथी के पालिटिकल कनेक्शन बहुत तगड़े थे ।Read More
