बिहार कथा

 

यहां मरने के बाद दफना दिए जाते हैं हिन्दू भी

निलेश कुमार.पीरी बाजार(लखीसराय). गरीबी की मार किस तरह सभ्यता-संस्कृति तक को प्रभावित कर देती है, इसका उदाहरण लखीसराय जिले के पीरी बाजार क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यहां पहाड़ों व जंगलों से घिरे आदिवासी समाज के लोगों की दाह-संस्कार की परंपरा बदलती चली जा रही है। एक अन्य समुदाय की तरह यहां हिन्दू भी मरने के बाद जमीन में दफना दिए जाते हैं। सुन कर विश्वास न हो, लेकिन यह सच्चाई है। शव को दफनाने के चलन के पीछे किसी तरह का दबाव या अंधविश्वास नहीं है, बल्किRead More


इमर्जेंसी में जब जार्ज फर्नांडिस को बनना पड़ा ‘खुशवंत’

जेल के साथी रहे विजय नारायण ने ताजा की स्मृतियां नई दिल्ली। इमर्जेंसी के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए जार्ज फर्नांडिस को पगड़ी पहन और दाढ़ी रख कर सिख का भेष धारण किया था जबकि गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में कैदियों को गीता के श्लोक सुनाते थे। फर्नांडिस के साथ जेल में रहे 76 साल के विजय नारायण ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताकि पुलिस हमें ढूंढ़ रही थी। हम न सिर्फ छिप रहे थे, बल्कि अपना काम भी कर रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिएRead More


बिहार में बहुरेंगे बाल मजदूरों के दिन, मुक्ति पर मिलेगा 25 हजार

संवाददाता पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक मुक्त बाल श्रमिकों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि यह राशि मुक्त बाल श्रमिकों के बैंक खाते में डाली जाएगी जिससे उनके मन में आत्मविश्वास जगेगा। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘बेव बेस्ड लेबर ट्रैकिंग सिस्टम’ एवं ‘मीडिया कैम्पेन’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि मुक्त बाल श्रमिकों को अभी 18 सौ रुपये नकद दिया जाता है, जो जल्द ही तीन हजार होनेRead More


बिहार में बेहतर शिक्षा के लिए ‘आॅपरेशन क्लीनअप’

संवाददाता पटना। इंटरमेडिएट के टॉपर घोटाले के आलोक में बिहार सरकार ने राज्य में ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ प्रदान करने के धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन सरकार के एजेंडे के तहत ‘आॅपरेशन क्लीन अप’ पहल शुरू की है।      शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, हम (विभाग) राज्य में शिक्षा का स्तर बनाए रखने के लिए ‘आॅपरेशन क्लीन अप’ शुरू करेंगे…. हमें निजी बीएड कॉलेजों के कामकाज के सिलसिले में शिकायतें मिली हैं। सभी 228 बीएड कॉलेजों की जांच की जाएगी। जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को इन कॉलेजों का भौतिक सत्यापन करने को कहा गया है।Read More


सिर्फ 100 रुपए लेकर मुंबई पहुंची थी भोजपुरी फिल्म की हिरोइन, स्टेशन पर गुजारी थी कई रातें

बीए की पढ़ाई बीच में छोड़ कर चली गई थी करियर बनाने पटना/कैथल. फिल्म प्रोड्यूसर, एक्ट्रेस और मॉडल नेहा बंसल ने मुंबई में 8 जून को अपने जन्मदिन और फिल्म ‘क्राइम अफेयर’ व ‘बदला’ की सक्सेस के लिए पार्टी आॅर्गनाइज किया। हरियाणा के कैथल में जन्मीं नेहा बंसल ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। नेहा बंसल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह करीब 13 साल पहले घर से सिर्फ 100 रुपए लेकर निकलींRead More


धरा गया टॉपर्स घोटाले का ‘सरगना’ बच्चा राय

पटना/हाजीपुर। बिहार इंटरमीडियट परीक्षा के टॉपर घोटाले के कथित सरगना बच्चा राय को आज उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह आत्मसमर्पण करने के लिए वैशाली जिले के भगवानपुर पुलिस थाना पहुंचे। हाजीपुर पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवादित बिशुन राय कॉलेज के सचिव सह प्राचार्य बच्चा राय आत्मसमर्पण करने के लिए भगवानपुर पुलिस थाने में पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बिहार में 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए बनाए गए विशेष जांच दल (एसआईटी) की अगुवाई कर रहे पटनाRead More


‘मेरिट’ का प्रश्न बनाम ‘थर्ड डिवीजन’ का जन्म

डॉ रतनलाल इस देश में जब-जब आरक्षण, हिस्सेदारी या वंचित जमात के समुचित प्रतिनिधित्व की बात आती है, तब-तब ‘मेरिट’ का हुडदंग खड़ा हो जाता है। इस विषय पर लगातार विद्वानों ने लिखा है, मीडिया में यह डिबेट का मुद्दा भी बना। लेकिन भारत में तथाकथित ‘मेरिटवादी’ इस मुद्दे को तर्क और इतिहास से ज्यादा आस्था से देखते हैं। ‘आस्था’ अर्थात् बुद्धि ताक पर रखकर बात करना। आइए जरा ‘मेरिट’ की अवधारणा को देखें। विज्ञान कहता है सबका ब्रेन एक समान होता है। फिर ऐसा क्यों है कि कुछ लोगRead More


महिलाओं के बाद अब किसानों को लुभाने निकलेंगे नीतीश कुमार

नरेंद्र मिश्रा, पटना बिहार के सीएम नीतीश कुमार मिशन 2019 के अगले चरण में अब किसानों को टारगेट करेंगे। शराबबंदी के पक्ष में पूरे देश में माहौल बनाने के अभियान को शुरू करने के बाद अब वह किसानों के बीच जाएंगे। इसकी शुरुआत पुणे के किसानों के बीच से करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस महीने के अंत में पुणे में वह किसानों के बीच सभा करेंगे। इसमें वह किसानों की आत्महत्या और मिनिमम सपॉर्ट प्राइस को मुद्दा बनाने की कोशिश करेंगे। इन मुद्दों के साथ वह दूसरे राज्य भी जाएंगे।Read More


कलयुगी मां बनी बेटी की सौतन, दामाद से की शादी

पूर्णियां/मधेपुरा। दागदार और कलंकित होते रिश्ते। न समाज का डर न रिश्तों की मयार्दा की परवाह। यह खबर ऐसी ही है। एक दामाद ने अपनी ही सास से शादी कर ली है। पुरैनी गांव में जिस शख्स ने मां से आशीर्वाद लिया था, उसी को अब अपनी पत्नी बना लिया है। मां-बेटी का रिश्ता सौतन में बदल चुका है। मधेपुरा जिले के पुरैनी गांव की रहने वाली आशा देवी कुछ साल पहले अपनी बेटी की बड़ी धूमधाम से शादी की थी। बेटी को भी नहीं पता था कि जिस हाथोंRead More


लड़की को उठा नहीं पाए बदमाश तो घरवालों पर फेंका खौलता तेल

मुजफ्फरपुर। शादी की नियत से युवती को उठाने पहुंचे युवक जब अपनी मंशा में कामयाब नहीं हुए, तो उन लोगों ने युवती के पिता, माता व चाची पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया, जिससे तीनों झुलस गए. घटना नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक की है. झुलसे तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं, विरोध कर रही युवती की पिटाई भी की गई है. इस संबंध में पुलिस शिकायत की गई है, जिसमें सभी पीड़ितों का बयान दर्ज कर लिया गया है. जानकारीRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com