बिहार कथा
शराबबंदी के बाद भी सीवान में बंटी-बबली का जलवा कायम
राजेश कुमार राजू, सीवान। जिले के पचरुखी थाने की पुलिस ने पचरुखी गांव से गुप्त सुचना के आधार पर एक धंधेबाज को 50 बोतल अबैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। अवैध शराब बंटी बबबली ब्रांड के नाम के हैं। गिरफ्तार धंधेबाज गांव के ही धूपन यादव है। पुलिस सूत्रों के अनुशार धूपन द्वारा मंगलवार की सुबह अबैध शराब यूपी से लेकर अपने घर आने की सुचना मिली थी। सुचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई तथा मामले की छानबीन शुरू की और धंधेवाज को रंगे हाथ गिरफ्तार करने केRead More
गोरियाकोठी में बारिश ने निगल ली सड़क!
मनेजर गुप्ता.गोरियाकोठी (सीवान) गर्मी से त्रस्त लोगों के लिए भले ही बारिश ने राहत दी हो, लेकिन गोरियाकोठी प्रखंड के जामो बाजार के मांझी बरौली पथ से आने जाने वालों के लिए मुश्किल बढ़ गई है। झमाझम बारिश क्या हुई, यह सड़क तालाब में तब्दील हो बदल चुका है। जामो बाजार के स्टेट बैंक के सामने सड़क पर हमेशा पानी का जमावड़ा लगा रहता है। इस सड़क पर आए दिन इसी स्थान सड़क हादसे होते हैं। बाइक और गाडी वाले इस स्थान से इतना स्पीड से अपना गाड़ी चलाते हैRead More
शादी के 21 दिन बाद शहीद हो गया पति, पत्नी की चीख से कांपा गांव
शादी के 21 दिन बाद शहीद हो गया पति, खबर मिलते ही ऐसे चिल्लाई दुल्हन खगड़िया.प्रिया शादी के 21 दिन बाद ही विधवा हो गई। सोमवार को उनके पति दिवाकर औरंगाबाद और गया के सीमावर्ती जंगल में डुमरी नाला पर नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में शहीद हो गए। पति की मौत की सूचना मिलते ही वह चिल्लाने लगी। प्रिया की चीख सुन गांव के लोगों का कलेजा कांप गया। कभी वह अपने भाग्य को कोसती है तो कभी कहती है कि उनके बिना कैसे जी पाएगी। गांव की महिलाएंRead More
गोपालगंज : जर्जर सड़क पर जमा हुआ पानी तो ग्रामीणों ने धान रोप कर जताया विरोध
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क गोपालगंज। मंगलवार सुबह युवा नेता मिन्टु बाबा उपाध्याय के आह्नान पर बंजारी के अनेक ग्रामीणों ने जर्जर सड़क पर जमा हुए बरसाती पानी में धान रोपकर अपना विरोध प्रदर्शन करवाया। मिन्टु बाबा ने बताया की पिछले दो साल से सड़क से लेकर कलेटेरिएट तक विरोध जताने, आंदोलन करने के बाद भी हर बार केवल आश्वासन ही मिला है, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी। इसी कारण विरोध स्वरूप यहां जमे बरसाती पानी में धान रोपा गया है, जिससे प्रशासन शर्मशार हो। उन्होंने कहा कि अगर तत्कालRead More
जानिए संघ मुक्त भारत के लिए नीतीश कैसे कर रहे हैं मोर्चाबंदी!
नरेंद्र नाथ.नई दिल्ली। मिशन 2019 पर जुटे बिहार के सीएम नीतीश कुमार इनटॉलरेंस डिबेट के बाद अवॉर्ड वापसी करने वाले साहित्यकारों से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को नीतीश दिल्ली में लगभग तीन दर्जन साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों से मिलेंगे। इसमें साहित्य अकैडमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार अशोक वाजपेयी भी शामिल हैं। अशोक वाजपेयी ने मीटिंग होने की बात को स्वीकार किया लेकिन इसे राजनीतिक अजेंडा वाला नहीं बताया। नीतीश कुमार के करीबियों के अनुसार संघ मुक्त भारत के अपने मिशन के तहत समाज के हर तबके से नीतीश नियमित तौरRead More
गोपालगंज में कई गांव डूबे, भोजन व पानी को तरसे लोग
बिहार कथा. गोपालगंज। नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक का जलस्तर जहा बढ़Þ गया है। वहीं गंडक के बढ़Þे जलस्तर की वजह गोपालगंज के दियारा इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। जिले के कुचायकोट, सदर प्रखंड और बैकुंठपुर के निचले इलाके में बसे गावों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। गांव की सड़कों पर पानी बह रहा है। लिहाजा अब इन बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वालो ग्रामीणों के सामने खाने और पीने के पानी की समस्या बढ़ने लगी है। कुचायकोट प्रखंड का सिपाया खासRead More
बिहार में 200 नीलगायों को मारने का केंद्र ने नहीं दिया था आदेश
विशेष संवाददाता नई दिल्ली। केंद्र ने सोमवार को इस बात से इंकार किया कि बिहार में उसने 200 नील गायों को गोली मार कर खत्म करने का आदेश दिया। सरकार ने कहा कि उसने इस सन्दर्भ में राज्यों को जो आदेश दिया था उसमें वन्यजीवों को गोली मारने का कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया है। पर्यावरण एवं वन मंत्री अनिल माधव दवे ने राज्यसभा में प्रश्नकाल में पूरक सवालों के जवाब में केन््रद सरकार ने बिहार में 200 नील गायों को गोली मार कर खत्म करने का कोई आदेशRead More
शौचालय के लिए महिला ने गिरवी रखा अपना मंगलसूत्र
सासाराम। सासाराम के बाराहखन्ना गांव की एक महिला ने घर में शौचालय बनाने के लिए अपना मंगलसूत्र गिरवी रख दिया जिसके बाद रोहतास जिला प्रशासन ने उसके प्रयासों को एक नई पहचान प्रदान करते हुए उसे संपूर्ण स्वचछता कार्यक्रम का ब्रांड एंबैसडर बनाया है। स्थानीय पंचायत ने बताया कि एक स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम करते हुए फूलकुमारी पर्याप्त धनराशि नहीं जुटा पायी, दूसरा खेतिहर मजदूर होने के कारण उसके पति की आय भी मामूली है। पंचायत ने बताया कि उसने जरूरी धनराशि जुटाने के वास्ते मंगलसूत्र गिरवीRead More
आदिवासियों के हुंकार से डरे कुलपति, डॉ. सुनील का ट्रांसफर रद्द!
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क, वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा में सहायक प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार सुमन को कोलकाता ट्रांसफर का आदेश रद्द हो गया है। डॉ सुनील ने बताया कि उन्हें दोपहर दो बजे कुलपति कार्यालय से कुलपति को मिलने का संदेशा प्राप्त हुआ था। बाद में विश्वविद्यालय के प्रो वीसी ने डॉ सुनील को सुचित किया उनका ट्रांसफर रद्द कर दिया गया है। डा सुनील कुमार सुमन के बताया कि अभी तक उन्हें ट्रांसफर रद्द होने का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं उनके साथ आंदोलनकारी छात्रों ने बताया किRead More
यहां जज हैं न वकील, महिला अत्याचारों की होती है सुनवाई
अनामिका, मुजफ्फरपुर। वकील नहीं, जज नहीं पर यहां होती है महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की सुनवाई। फैसला भी होता है और उस पर सामाजिक मुहर भी लगती है। पिछले दो साल से पेड़ के नीचे लगने वाली नारी अदालत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब न्याय का मॉडल बन गई है। ग्रामीण महिलाओं की इस अनोखी अदालत ने देश के बाहर अपना डंका बजाया है। वंचित समुदाय की महिलाओं के साथ होने वाली सभी तरह की हिंसा और अन्याय के विरोध में ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनी इस नारी अदालत ने अपने न्यायRead More
