बिहार कथा

 

सीवान :शादी की नियत से युवती का अपहरण

सीवान.बसंतपुर (Biharkatha.com)। नबीगंज ओपी के इमादपुर गांव की एक युवती का लोगों ने नबीगंज से अपहरण कर लिया। पिता ने घटना पिछले माह के 28 तारीख की बताते हुए आवेदन में कहा है कि वह घर से नबीगंज कॉलेज गई। पता करने पर ज्ञात हुआ कि शादी की नियत से गोपालगंज जिले के बरौली थाने के प्यारेपुर के मनीष कुमार समेत पांच लोगों ने बेटी का अपहरण कर लिया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।


थावे-छपरा रेलवे में सीबीआइ का छापा कार्रवाई

थावे-छपरा रेल परियोजना में धांधली की जांच में पहुंची टीम गोपालगंज (biharkatha.com): केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की टीम थावे-छपरा रेलखंड के आमान परिवर्तन परियोजना में बड़े पैमाने पर धांधली की जांच करने पहुंची. सीबीआइ के अधिकारियों ने काफी गोपनीय तरीके से निर्माण कार्यों का मुआयना किया.  इस ठेकेदार के कार्यालय में भी छापेमारी की गयी. सिधवलिया तथा छपरा में सीबीआइ ने तफ्तर को खंगाला है. सीबीआइ के एसपी आरएस सिन्हा की टीम रेलवे से जुड़े तथ्यों को खंगालने में जुटी है. निर्माण कार्यों की तसवीरें भी सीबीआइ ने ली है.Read More


देश के ये 4 दशहरा महोत्सव नहीं देखे तो कुछ भी नहीं देखा आपने

ऐसे भी मनाया जाता है दशहरा.. दशहरा का आगमन उत्तर भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी की विदाई की तरह होता है। भगवान राम ने जिस तरह असुर सम्राट रावण का वध कर शांति स्थापित की थी वैसे ही दशहरे अपने साथ दीपावली की खुशियों के आगमन की सूचना लेकर आता है। भारत कुछ चुनिंदा हिस्सों को छोड़ दें तो लगभग पूरे भारत में ही दशहरा को पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। लोग 9 दिन उपवास रखते हैं और 10वें दिन रावण के पुतले को जलाकर बुराई परRead More


बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में कुलपति व प्रतिकुलपति नियुक्त करने की प्रकिया शुरू

नवीन सिंह परमार.पटना : राज्य के सभी 11 विश्वविद्यालयों में नये कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति होगी. राज्यपाल सह कुलाधिपति रामनाथ कोविंदने गुरुवार को नौ विश्वविद्यालयों में कुलपति व प्रतिकुलपति और दो विश्वविद्यालयों में प्रतिकुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी किया. इसके लिए पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे. राजभवन ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है. जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा और वीर कुंवर सिंह  विश्वविद्यालय, आरा के कुलपति पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पिछले दिनों ही शुरू की जा चुकी है. मालूम होकि वर्ष 2013-14 मेंRead More


ये क्या! लालू ने की शहाबुद्दीन को जेल भिजवाने की साजिश! 

शहाबुद्दीन मुक्ति आंदोलन ने की लालू को ही राजद से बेदखल करने की मांग   गोपालगंज (biharkatha.com): जिले से एक चौंकाने वाली खबर मिल रही है. शहर के होटल शबनम में शहाबुद्दीन मुक्ति आंदोलन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि लालू प्रसाद यादव को राजद से बाहर का रास्ता दिखाया जाये. जिन्होंने साजिश करके राजद के नेता व पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का बेल रद्द करवा कर जेल भिजवाने का काम किया है. इसी के कारण राजद बिहार के जनता में अपनी विश्वसनीयता खोती जा रही हैRead More


अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश क्यों ? 

नीतिश पाण्डेय. हमारा देश निष्पक्ष चुनाव एवं लोगों की आवाजाही के मामलों में बहुत हद तक प्रजातांत्रिक लगता है, परंतु अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मामले में अभी भी बहुत पीछे है। पुराने हो चुके उपनिवेशवादी कानूनों को पकड़े रखना इसका पहला कारण है। भारतीय दंड संहिता में अनेक ऐसी धाराएं हैं, जो कला, सिनेमा और पुस्तकों पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रयोग में लाई जाती हैं। इनमें 124ए राजद्रोह से संबंधित एक ऐसा खंड है, जो सरकार एवं न्यायालयों को अभिव्यक्ति की सवतंत्रता को प्रतिबंधित करने की खुली छूट देता है।Read More


मोतिहारी : पहले थी बरबादी, शराब छोड़ी तो खरीदी जमीन

मोतिहारी (biharkatha.com): अरेराज के बीनविलया गांव निवासी 45 वर्षीय विश्वनाथ मुखिया खेती से जुड़ कर मेहनत-मजदूरी कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कमाई से करीब तीन कठ्ठा खेती की जमीन भी खरीदी है. बतौर विश्वनाथ बताते हैं कि इससे पहले उन्होंने लाखों कमाया, लेकिन वह कुछ अर्जित नहीं कर सके. कमाई का अधिकतर पैसा शराब पीने एवं घर गृहस्थी में खर्च हो जाता था. शराबबंदी के बाद विश्वनाथ को होश आया. जिसके बाद मेहनत कर वह अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं. इसी गांव केRead More


अबकी बिहार में गेहूं की होगी बंपर पैदवार

नवीन सिंह परमार. पटना :पटना के बामेती में वित्तीय वर्ष 2016-17 के राज्यस्तरीय रवि कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिहार के  कृषि मंत्री राम विचार राय ने कहा है कि किसानों को समय पर खेती संबंधी सूचना दिया जाये. इससे वे बेहतर तरीके से खेती कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि  किसानों की मदद के लिए आवंटित राशि कोसमय पर खर्च किया जाये. उन्हें किसानों के लिए तय योजनाओं की जानकारी दी जाये. बजट में आवंटित राशिको समय पर खर्च करने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि समय पर धन खर्च नहींRead More


अब सीवान में मिलेगी भरपूर बिजली

ग्रीड उप केन्द्र परियोजना का कार्य समय के अन्दर हो : डीएम न्यु सिवान ग्रीड की रखी रघुनाथपुर अधार शीला रघुनाथपुर के लौकी पुर गांव में पचास एमवीए की लगेगी तीन ट्रासंफार्म  132 /33 केवी की होगी सप्लाई, एक साल में पुरी होगी काम छ एकड़ जमीन मे बनेगी ग्रीड सीवान (biharkatha.com). रघुनाथपुर ग्रीड उप केन्द्र परियोजना की कार्य एक साल के अन्दर पुरा करेगे विद्युत विभाग जो  यह न्यु सिवान रघुनाथपुर के नाम से जाना जायेगा ।यह उक्त बाते डीएम महेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को रघुनाथपुर प्रखंड के लौकी पुरRead More


सारण पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 9 अपराधी गिरफ्तार

लोडेड देशी कट्टा एक, देशी पिस्टल एक, भुजाली एक, 8 बाइक सहित एक बोलेरो बरामद एसपी ने नगर थाना में दी जानकारी सारण (Raju Raj, biharkatha.com) शुक्रवार का दिन सारण पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी का दिन रहा। विभिन्न कांडों में संलिप्त हथियारों के साथ एक बड़े गिरोह को धर दबोचने में सारण पुलिस को एक बड़ी सफतला मिली। इसके संबंध में जिला के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज द्वारा एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष रविRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com