बिहार कथा

 

पंच सह छठवर्ती महिला की पडोसी ने की पीट-पीट कर हत्या, गांव में मातमी सन्नाटा

बेगूसराय. biharkatha.com बेगूसराय में महिला पंच सह छठ वर्ती महिला की पडोसी ने पीट-पीट कर हत्या कर दी । घटना तेधड़ा क्षेत्र के बरौनी पंचायत 02 के वार्ड नंबर 4 की है। स्थानीय निवासी मंजीत दास का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद था आज पड़ोसी जबरन दिवार जोड़ने की कोशिश कर रहा था जिसको मंजीत मना किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी अपने पति को पिटता देख कौशल्या भी मना करने जिसके बाद पडोसी ने कौशल्या देवी को पीट-पीट कर हत्या कर दी है। घटना के बादRead More


बिहारी पीछे नहीं हटता है इसलिए मैदान-ए-जंग में आगे कर दिया जाता है: लालू प्रसाद

रोहित कुमार सिंह.पटना. 28 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के उधमपुर में शहादत हासिल करने वाले राजीव राय के परिवार वालों से मिलने राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव गुरुवार की शाम वैशाली के महुआ पहुंचे. शहीद राजीव राय के परिवार से मिलने के बाद लालू ने एक अटपटा सा बयान दे डाला. लालू ने चिंता जताई किस तरह भारतीय सेना में बिहार के जवानों को जंग में आगे कर दिया जाता है. लालू प्रसाद ने कहा कि ‘आप देखिएगा जितना भी बॉडी आ रहा है सब गांव के लोगोंRead More


एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध का निर्णय निंदनीय ; लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मीडिया आवश्यक : नीतीश

पटना. biharkatha.com बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तं•ा बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय निंदनीय है. जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एनडीटीवी के प्रसारण पर 24 घंटे की रोक लगाने के केंद्र सरकार के फैसले की निंदा करते हुए शनिवार को ट्वीट कर लिखा, लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मीडिया आवश्यक है. केंद्र सरकार द्वारा एनडीटीवी को बैन करना, मीडिया की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाना, निंदनीय है. इससे पहले बिहार मेंRead More


आसां न था दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का ‘तमगा’ बीजेपी से छीन लेना

 संतोष कुमार लोकसभा चुनाव 2014 के बाद राजनैतिक फिजा बदल चुकी थी. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली पहली सरकार बनने की ठसक बोलचाल से लेकर कार्यशैली में उभरने लगी थी. मोदी के खासमखास अमित शाह बीजेपी की विक्रमादित्य वाली कुर्सी पर आसीन हो चुके थे. जिन्होंने सबसे पहला लक्ष्य रखा- मोदी लहर में सवार होकर बीजेपी की ओर से उन्मुख लोगों को अपनी नाव पर बिठाना. शाह ने बीजेपी को 10 करोड़ का सदस्य वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लक्ष्य रखा. पहलीRead More


बिहार में एलकेजी छात्रा के साथ यौनाचार : बच्ची दर्द से चीखती तो ‘बड़ी मैम’ और ‘छोटी मैम’ उसका मुंह बंद कर देती

गुप्तांग से छेड़छाड़ करने के आरोप में 2 शिक्षिकाएं गिरफ्तार पटना. ( biharkatha.com )बिहार की राजधानी पटना के एक नामी स्कूल में एलकेजी की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार और उसके गुप्तांग से छेड़छाड़ करने के आरोप में स्कूल की दो शिक्षिका को गिरफ्तार किया गया। पटना के पुलिस अधीक्षक (नगर) चंदन कुशवाहा ने शनिवार को बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद शुक्रवार रात दोनों आरोपी शिक्षिकाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों के बयान के आधार परRead More


हिंदी के नाम पर अंग्रेजी का बोलवाला 

 प्रो.कृष्ण कुमार गोस्वामी पेरिस विश्वविद्यालय, फ्रांस के एक संस्थान राष्ट्रीय प्राच्य भाषा एवं सभ्यता संस्थान  (INALCO) ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 14 सितंबर, 2016 से 16 सितंबर, 2016 तक अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन पेरिस में संस्थान के परिसर में किया। इसमें हिन्दी भाषाविज्ञान, हिन्दी साहित्य और विदेशी भाषा के रूप में हिन्दी शिक्षण विषय रखे गए थे। इस सम्मेलन में लगभग 24 देशों के लगभग 120 हिन्दी विद्वान और विभिन्न विश्वविद्यालयों के हिन्दी अध्यापक पधारे थे। भारत, फ्रांस, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, रूस, मारिशस, टर्की, जापान, ईरान,Read More


अब लगेंगे 100 रुपए वाले एटीएम, आरबीआई ने दिया बैंकों को निर्देश

नई दिल्ली. छुट्टे पैसे कराने के झंझट से जूझने वालों के लिए आरबीआई का नया आदेश खुशखबरी लेकर आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके 10 फीसदी एटीएम ऐसे हों जिनमें से सिर्फ 100 रुपए के नोट निकलें। आरबीआई ने बुधवार को सर्कुलर जारी कर सभी बैंकों से कहा है कि वे ऐसी व्यवस्था करें जिसके तहत 10 फीसदी एटीएम में से केवल 100 रुपए के नोट ही निकलें। सर्कुलर में आरबीआई ने कहा है कि क्‍लीन नोट पॉलिसीRead More


सीबीआई ने शहाबुद्दीन के करीबी आरजेडी नेता को लिया हिरासत में 

पत्रकार राजदेव हत्याकांडः इस मामले में सीबीआई करीब 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है सुजीत झा.सिवान. बिहार के सिवान में हुए पत्रकार हत्याकांड मामले में सीबीआई ने आरजेडी के एक नेता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. यह नेता पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन का करीबी माना जाता है. हालांकि सीबीआई और सिवान पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है. सीबीआई ने आरजेडी नेता हामिद रजा उर्फ डबलू को सीवान जिले के शेखपुरा गांव से हिरासत में लिया है. इस कार्रवाई की भनकRead More


लालू का मोदी पर बड़ा हमला , देश में इमरजेंसी जैसे हालात, ‘लोकलाज’ से ‘लोकराज’ चलता

पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि ‘लोकलाज’ से ‘लोकराज’ चलता है, और लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नहीं कर सकते। पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने ट्विटर पर मोदी को नसीहत देते हुए सवाल किया, “मोदी जी, आखिर कौन-सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नहीं कर सकते। देश में इमरजेंसी (आपातकाल) जैसे हालात हैं।” लालू नेRead More


गया: महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

संदीप कुमार.गया biharkatha.com गया के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में गुरुवार की देर रात महिला पूनम देवी ने चार बच्चों को जन्म दिया है। नर्सिंग होम में डॉ. अनीता सिन्हा ने बच्चों की नार्मल डिलिवरी करायी है। चार नवजात में तीन लड़का और एक लड़की है। डॉ. अनीता ने बताया कि तीनों लड़कों का वजन एक किलोग्राम से अधिक है। जबकि लड़की का एक किलोग्राम से थोड़ा कम। प्रसूता और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। बच्चों को एहतियात के तौर पर इनक्यूबेटर में रखा गया है। डॉ. अनीता ने कहा किRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com