बिहार कथा
ज्यादा टीवी देखने वाले बच्चों को डायबिटीज का खतरा!
लंदन: अगर आपके बच्चे तीन घंटे या इससे ज्यादा रोज टीवी देखते हैं या कम्प्यूटर, गेम कंसोल्स, टैबलेट और स्मार्टफोन पर समय बिता रहे हैं, तो यह उनकी सेहत के लिए अच्छी बात नहीं है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह घंटों टीवी स्क्रीन के सामने बैठने से उन्हें डायबिटीज हो सकती है.एक शोध का निष्कर्ष बताता है कि बच्चों का इस तरह लगातार डिजिटल माध्यम की ओर झुकाव उनमें मोटेपन का कारण हो सकता है और यह इंसुलिन रेजिस्टेंस के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है. इंसुलिन पाचन-ग्रंथि के माध्यमRead More
मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए राज्य स्तर पर होगी कॉमन काउंसलिंग
नयी दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए राज्य स्तर पर साझा काउंसलिंग मुहैया की जाएगी. इस कदम का लक्ष्य पारदर्शिता की शुरूआत करना और निजी कॉलेजों द्वारा लिए जाने वाले कैपिटेशन फीस पर रोक लगाना है. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों में किए गए संशोधनों के मुताबिक नामित प्राधिकार केंद्र या राज्य सरकार, विश्वविद्यालय, डीम्ड विश्वविद्यालय, ट्रस्ट, सोसाइटी, कंपनी, अल्पसंख्यक संस्थानों या निगमों द्वारा स्थापित सभी चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में साझा काउंसलिंग करेगा. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि देश में एकलRead More
विधान परिषद चुनाव में जदयू और भाजपा नेतृत्व वाले राजग का खाता खुला
पटना. biharkatha.com बिहार विधान परिषद की चार सीटों के लिये हुए चुनावों में राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और मुख्य विपक्षी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपना-अपना खाता खोल लिया है. गया शिक्षक सीट से राजग के घटक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के संजीव श्याम सिंह और कोसी शिक्षक सीट से जदयू के संजीव कुमार सिंह विजयी घोषित किये गये हैं. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गया शिक्षक सीट के लिए देर शाम घोषित परिणाम में भाजपा समर्थित रालोसपा के उम्मीवार संजीव श्याम सिंह Read More
सारण स्नातक चुनाव : देर रात तक परिणाम आने की संभावना
अफवाहों का बाजार रहा गर्म ,व्हाट्स अप पर चल रही है जीत हार की फेक खबर बंडल बनाने में ही पूरा दिन निकल गया, राजू जायसवाल, छपरा (बिहार कथा). सारण स्नातक निर्वाचन की मतगणना बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में प्रेक्षक विनय कुमार एवं पांचों जिला सारण, सीवान, गोपालगंज, मोतिहारी एवं बेतिया के जिलाधिकारी एवं निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल की उपस्थिति में शुरू हुआ। मतगणना को लेकर आयुक्त कार्यालय के पास सुबह से ही सदर अनुमंडलाधिकारी, सदर सीओRead More
किसी को हेमू याद है ?
पं युगल किशोर पावनाचार्य आपको इतिहास की किताबों ने ये तो बताया होगा कि हुमायूँ के बाद शेरशाह सूरी दिल्ली की गद्दी पर काबिज हुआ, इन्हीं किताबों में आपने ये भी पढ़ा होगा कि हुमायूं ने किसी मल्लाह को एक दिन के लिये राज सौंपा था जिसने चमड़े के सिक्के चलाये थे, उन्हीं किताबों में आपने शायद ये भी पढ़ा हो कि पृथ्वीराज चौहान दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाले अंतिम हिन्दू राजा थे पर इतिहास की किसी किताब ने आपको ये नहीं बताया होगा कि शेरशाह सूरी और अकबरRead More
कांग्रेस की सुस्ती का लाभ गोवा और मणिपुर में भाजपा ने उठाया : लालू
पटना. biharkatha.com राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज कहा कि गोवा और मणिपुर में खंडित जनादेश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को कांग्रेस अपने पक्ष में करने में असफल रहा और उसकी इसी सुस्ती का लाभ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उठा लिया।श्री यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोवा और मणिपुर में किसी को बहुमत नहीं मिला था लेकिन दोनों राज्यों में उसके सबसे अधिक विधायक चुनकर आये थे । ऐसे में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर कांग्रेस के लिए दोनोंRead More
नीतीश मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे : सुशील मोदी
पटना. ए. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि श्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेंगे। श्री मोदी ने यहां कहा कि बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू)-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस का कथित महागठबंधन कई मुद्दों पर न केवल बंटा हुआ है बल्कि अब बिखराव की ओर भी बढ़ चला है । उन्होंने कहा कि जो हालात पैदा हुए हैं वैसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केRead More
जिंदा दफन होने से बच गया बुखार से बेहोश हुआ यह बालक, कैसे बची जान…
दरभंगा : एक कहावत है, ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय…!’ यह कहावत मंगलवार को बिहार के दरभंगा जिला स्थित सिमारी में चरितार्थ हो गयी. दरअसल, पहले से बीमार चल रहे एक बालक के बेहोश होने की स्थिति में उसके शरीर में हरकत न होने के बाद परिजनों ने उसे मृत समझ लिया. इसके बाद उसके अंतिम संस्कार की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी, लेकिन ऐन वक्त पर जब उसे नहलाया गया, तो उसके शरीर में हलचल हुई. फिर क्या था, लोगों ने उसे कुदरत का करिश्मा समझकरRead More
सारण स्नातक निर्वाचन : सर्वश्रेण के चयन के लिए होती है मतगणना
मतगणना की तैयारी पूरी, कल 15 मार्च को होगा उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला बिहार कथा.गोपालगंज : कल सारण स्नातक निर्वाचन की मतगणना होगी. चुनावी मैदान में 18 उम्मीदवार उतरे थे. लेकिन मुख्य रूप से मुकाबला डा. महाचंदर सिंह, डा. विरेंद्र नारायण यादव व डा. ज्ञानदेवमणी त्रिपाठी में है. सरण में मतगणना की पूरी तैयारी हो चुकी है.इस चुनाव में मतगणना परंपरागत प्रक्रिया से नहीं होती है. दूसरे चुनाव में जहां सबसे अधिक वोट मिलने वाला प्रत्याशी वियजी होता है, वहीं इस चुनाव में कुल पड़े मतों की संख्या काRead More
वैशाली में प्रेम प्रसंग को लेकर दो युवकों का मर्डर
हाजीपुर. Bihar katha. बिहार में वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर दो युवको की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी । पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जंदाहा थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के बटेश्वर स्थान में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच कल रात हुयी मारपीट के दौरान धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी । मृतक की पहचान निशांत कुमार (20) के रुप में की गयी है । मारपीट की घटना की तीन अन्य लोग गंभीर रुपRead More
