बिहार कथा
शरद यादव हो सकते हैं राष्ट्रपति के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार
बिहार कथा नई दिल्ली। भारत के वर्तमान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का कार्यकाल इस साल जुलाई में समाप्त हो रहा है। इसके पहले ही देश के अगले राष्ट्रपति का चुनाव होना है। जहां एक ओर सरकार अपने उम्मीदवार पर फिलहाल पत्ते नहीं खोल रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष अपनी तैयारी में लग गया है। इस बीच खबर है कि जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद इस मुहिम की अगुवाई कर रहीRead More
भागलपुर-गुजरात बनाने की धमकी देते हुए मुस्लिम मोहल्लों पर टूट पड़ी थी नीतिश की पुलिस : रिहाई मंच
रिहाई मंच का आरोप : नीतिश-लालू मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने की धमकी देने वाले गिरिराज सिंह को दे रहे हैं संरक्षण रिहाई मंच प्रतिनिधि मंडल ने की नवादा पुलिसिया सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ितों से की मुलाक़ात लखनऊ. 1 मई 2017. बिहार नवादा से लौटकर रिहाई मंच ने कहा कि जब प्रतिनिधि मंडल नवादा के बड़ी दरगाह मोहल्ले में पहुंचा तो देखा कि 5 अप्रैल की घटना के बाद टूटे हुए दरवाजे, अलमारी और बक्से कई हफ्ते बाद भी उसी तरह बिखरे पड़े हुए हैं, लोग अब भी दहशत में हैं.Read More
गोपालगंज : बूथ स्तर पर मजबूती के लिए पीएम मोदी के कार्यों को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा
गोपालगंज के लाइन बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बिहार कथा न्यूज नेटकर्क. गोपालगंज. गोपालगंज के हथुआ विधानसभा भाजपा ईकाई कही की बैठक कुसौंधी मंडल के लाइनबाजार पंचायत में हुई. बैठक में बेतिया से आए विधानसभा प्रभारी नंदलाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे. बैठक का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे विका कार्यों को बूथ तक पहुंचाना था. इसमें उज्वला योजना ,अटल पेंशन योजना ,सुकन्या योजना, हर घर स्वक्ष जल योजना ,इसके अलावे अन्य सभी योजना पर चर्चा हुआ. इस विषय पर भी चर्चा हुई कि संगठन कोRead More
बीमारी का इलाज खोजने में काम आता है गणित
गणित से घबराने की आवश्यकता नहीं:विशेषज्ञ नई दिल्ली. ए. गणित लोगों के लिए कोई हौवा नहीं है और यह केवल किताबी विषय नहीं है बल्कि इसका इस्तेमाल रोजमर्रा की जरूरतों में होता है और मानव शास्त्र के अध्ययन से लेकर संक्रामक रोगों के इलाज़ खोजने में भी यह काम आता है. यह देश विदेश से आये विशेषज्ञों ,वैज्ञानिकों और शोधार्थियों ने कही. सम्मलेन का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कालेज ने किया था जो अपनी स्थापना के सौ साल मना रहा है. सम्मेलन में भारत के अलावा इटली ,ईरान औरRead More
नीतीश के हीट एक्शन प्लान से रूकेगी बिहार में अगलगी
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. पटना.बिहार सरकार गर्मी के दिनों में होने वाले अग्निकांड पर लगाम लगाने के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य शीघ्र ही हीट एक्शन प्लान तैयार करेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यहां हुई आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में राज्य में अग्निकांड, लू, भूगर्भ जल और पेयजल की स्थिति की समीक्षा के साथ ही अग्नि सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान श्री कुमार ने हीट एक्शन प्लान शीघ्र तैयार कर इससे संबंधित एडवाइजरी जल्द हीRead More
बिहार के नौ विश्वविद्यालयों में तीन साल के लिए कुलपति एवं प्रतिकुलपति नियुक्त
पटना.बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामनाथ कोविंद ने आज राज्य के नौ विश्वविद्यालयों में कुलपति एवं प्रतिकुलपति की नियुक्ति कर दी। राजभवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कुलाधिपति ने राज्य के नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति के लिए गठित ‘सर्च कमिटी’ की अनुशंसा के आधार पर डॉ. राशबिहारी प्रसाद सिंह को पटना विश्वविद्यालय, डॉ. रवीन्द्र कुमार सिन्हा को नालंदा खुला विश्वविद्यालय पटना और प्रो. सर्वनारायण झा को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा का कुलपति नियुक्त किया है। कुलाधिपति ने प्रो. डॉली सिन्हा को पटना विश्वविद्यालय, प्रो.Read More
छत्तीसगढ़ के समाजवादियों को एक मंच पर लाएंगे शरद यादव
विशेष संवाददाता रायपुर. समाजवादी सांसद शरद यादव तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर शनिवार को रायपुर पहुंच गए. वे 30 अप्रैल को यहां एक फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्याख्यान देंगे, रंगमंदिर में दोपहर 3 बजे अनुसूचित जाति-जनजाति व पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और फिर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे. जानकारों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के समाजवादियों को जनता दल यूनाइटेड के बैनर तले एकजुट करने की कोशिशें हो रही हैं. देखा जाए तो प्रदेश में वैसे भी गिनती के ही समाजवादीRead More
जिस गांव में लालू के रिश्तेदार ने चलाई गोली, वहां अभी भी है तनाव, तीन गिरफ्तार
प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल, पुलिस को लिखित सूचना पर तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अनुज कुमार सिंह. बिहार कथा. गोपालगंज. माझा थाना के मल्लिकाना गांव मे राजद सुप्रीमो लालू यादव के दबंग रिश्तेदारो द्वारा संजय सिंह एवं उनके परिजनों पर गोली बारी कर जानलेवा हमला किया गया. घटना में 6 लोग घायल हुए हैं, 10 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है , तथा 3 लोग गिरफ्तार किए गए है ,अभी भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है तथा लोग दहशत में है, हैरान करने वालीRead More
पटना में लूटी गई थी पांच करोड़ की अंगूठी, अंगुठी के साथ दबोचा गया आरोपी
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क पटना. पटना पुलिस ने पांच करोड़ रुपये मूल्य की लूटी गयी अंगूठी के साथ आज एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने यहां बताया कि 26 मार्च को कोतवाली थाना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट से अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर पांच करोड़ रुपये की अंगूठी, 60 हजार रुपये नकद तथा अन्य जेवरात लूट लिये थे। इस संबंध में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक बबन चौबे ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि मुश्ताक खान और उसके चार साथीRead More
सीवान में सड़क हादसे में मौत से उग्र ग्रामीणों का पुलिस पर हमला
कार्यालय संवाददाता, बिहार कथा. सीवान. बिहार में सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुयी एक व्यक्ति की मौत के विरोध में सड़क जाम कर रहे उग्र लोगों ने आज पुलिस पर पथराव किया जिसे नियंत्रित करने के पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर धनौती गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से कल देर रात मंटू सिंह (35) की मौत हो गयी थी । ट्रक चालक मंटू इसी गांव का निवासी था। घटना के विरोधRead More
