बिहार कथा
प्रभुनाथ सिंह की सजा सुनने इतने लोग पहुंचे थे कि हजारीबाग का हर होटल हो गया था फुल
विधायक हत्याकांड में 22 साल बाद फैसला: पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह समेत दो को आजीवन कारावास हजारीबाग. ए. 22 साल पुराने मशरख विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में मंगलवार हज़ारीबाग कोर्ट ने बिहार के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और उनके भाइयों दीनानाथ सिंह और रितेश सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ में 40- 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। एडीजे-9 सुरेन्द्र शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेशन ट्रायल 418/97 में यह सजा सुनाई। बहुचर्चित केस और हाइप्रोफाइल मामले को देखते हुए सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगRead More
खेत की रखवाली कर रहे किसान की गला रेत कर हत्या
बिहार कथा .भागलपुर. बिहार में भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे किसान की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी । पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर कसमाबाद दियारा स्थित एक खेत में बने मचान से किसान इन्द्रदेव यादव (52) का शव आज सुबह में बरामद किया गया । मृतक इसी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का निवासी था जो कल रात दियारा में अपने फसल की रखवाली करने गया था। सूत्रों ने बताया कि संभवत: भूमि विवाद कोRead More
औरंगाबाद : बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी, 5 मरे
औरंगाबाद: बिहार में औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को बारातियों से भरी एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद के शाहपुर मोहल्ले के रामचंद्र महतो के बेटे लव महतो की शादी मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव में तय हुई थी. रविवार की रात शादी संपन्न होने के बाद सोमवार को बाराती एक बस में सवार होकर शाहपुर लौट रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 परRead More
शत्रुघ्न सिन्हा को सुशील मोदी ने कहा-‘गद्दार’
शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट पर भड़के सुशील मोदी ने लांघी शब्दों की सीमा – इशारों में कहा- ‘गद्दार’ नई दिल्ली: बिहार से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर अपनी ही पार्टी के खिलाफ नज़र आ रहे हैं. हाल के दिनों में लालू यादव और उनके परिवार पर सुशील मोदी के आरोपों को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशील मोदी पर ही सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने ट्वीट किया है. नकारात्मक राजनीति और विपक्षी नेताओं पर कीचड़ उछालने की हद हो गई. चाहे वे केजरीवाल हों, लालू यादव हों या सुशीलRead More
पश्चिम बंगाल में परीक्षा देने पहुंचे हजारों बिहारी विद्यार्थी, वापस आने के लिए स्टेशन पर किया तांडव!
न्यू जलपाईगुड़ी. एजेंसी. पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह दहशत का माहौल बन गया. दरअसल स्टेशन पर आज बड़ी तादाद में भीड़ ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ मचाई. यह भीड़ थी बिहार से आए हुए हजारों लोगों की. दरअसल राज्य सरकार में ग्रुप डी की भर्तियां चल रही थीं. ग्रुप डी के लगभग 6 हजार पदों के लिए बिहार से बड़ी संख्या में उम्मीदवार पश्चिम बंगाल पहुंचे थे. राज्य के कई इलाकों में भर्ती के लिए परीक्षाएं बीते शनिवार (20 मई) को हुई थीं. वहींRead More
केकड़ा कर रहा किसानों को मालामाल
सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, मलेशिया और चीन के बाजारों में केकड़ों की भारी मांग नई दिल्ली. ए. केकड़ा पालन के क्षेत्र में आये क्रांतिकारी बदलाव और बाजार में इसकी व्यापक मांग के कारण देश के तटीय राज्यों के किसान एक किलो से भी अधिक वजन का केकड़ा तैयार कर उसे 1400 रुपये या उससे भी अधिक मूल्य पर बेचकर मालामाल हो रहे हैं. कीचड़ केकड़ा प्रजाति की विदेशी बाजार में बढ़ रही मांग और इससे मिलने वाली विदेशी मुद्रा को ध्यान में रखते हुए मत्स्य पालन से संबंधित वैज्ञानिकों ने हाल केRead More
लालू के साथ बिहार में मंच साझा करेंगे मायावती, मजबूत होगा एम+वाई+दलित समीकरण
बिहार कथा पटना। राजद अध्यक्ष लालू यादव और बसपा प्रमुख मायावती के साथ आने की चर्चा राजनीतिक हलकों में तेजी से फैल रही है. इस बारे में नई खबर यह है कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती लालू यादव के साथ मंच साझा कर सकती हैं. लालू यादव ने 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में रैली आयोजित की है, जिसमें उन्होंने बसपा प्रमुख को आमंत्रित किया है. न्यूज वेबसाइट दलित दस्तक के अनुसार जानकारी यह भी मिल रही है कि लालू यादव बसपा सुप्रीमो मायावती को राजदRead More
उम्र के झोल में झूली गोपालगंज भजयुमो अध्यक्ष की नियुक्क्ति!
कार्यालय संवाददाता बिहार कथा.गोपालगंज. गोपालगंज भाजपा युवा मोर्चा (भजयुमो) की नियुक्ति में उम्र सीमा तय होने से इसकी नियुक्ति प्रक्रिया में देरी हो गई है. जिला भाजपा ईकाई की ओर से भजयुमो जिला अध्यक्ष के लिए चंद्रमोहन पांडेय, उपेंद्र सिंह, मनोज दुबे के नाम प्रदेश ईकाई को भेजा गया था. पार्टी सूत्रों के अनुसार इसमें करीब-करीब उपेंद्र सिंह का चयन तय था, लेकिन नामों की घोषणा होने से पहले प्रदेश ईकाई ने नया फरमान जारी कर दिया कि जिला भजयुमो का अध्यक्ष 30 साल की आयु से कम होना चाहिए.Read More
दबंग शहाबुद्दीन से छत्तीसगढ़ का आकंड़ा रखने वाले महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह एमएलए के मर्डर केस में दोषी
हजारीबाग. झारखंड में हजारीबाग की एक अदालत ने विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार के महाराजगंज से पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह समेत तीन लोगों को दोषी करार दिया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। अदालत ने 22 साल पुराने हत्या के इस मामले में श्री सिंह के अलावा उनका भाई दीनानाथ सिंह और पूर्व मुखिया रितेश सिंह को दोषी करार दिया। अदालत से दोषी करार दिये जाने के बाद श्री सिंह के साथ अन्य दोनों को जेल भेज दिया गयाRead More
नीतीश सात निश्चयों पर हाईकोर्ट का झटका, दो की फंडिंग पर रोक
पटना : बिहार में नीतीश सरकार को पटना हाईकोर्ट बुधवार को बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों में से दो निश्चय नल-जल और नाली-गली योजनाओं के पंचायतों से अधिकार छीनने के आदेश को रद्द कर दिया है. इससे पहले बिहार मुखिया महासंघ व अन्य की तरफ से दायर याचिकाओं पर मुख्य न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन की खंडपीठ ने सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे बुधवार को सुनाया गया. जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने पिछले जुलाई-अगस्त में 14वें वित्त आयोग द्वारा दी गयी धनRead More
