बिहार कथा

 

मीरगंज के श्रीराम गुरूकुल, गरीब बच्चों को दी जाएगी नि:शुल्क शिक्षा

बिहार कथा. मीरगंज. विश्व श्री राम सेना द्वारा संचालित श्रीराम गुरुकुल मीरगंज का शुभारंभ द्वीप ज्योति भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विनोद कुमार जी के द्वारा किया गया. इस मौके पर श्री राम गुरुकुल के संचालन प्रवीण गुप्ता ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य निम्न वर्ग को शिक्षित करना एवं उनको समाज व राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ने का काम करना है. उन्होंने बताया कि इस गुरुकुल में असमर्थ बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा प्रदान किया जायेगा तथा लोकसहभाग से कार्य को आगे बढ़ना है। इस कार्यक्रम मौके भाजपा के जिलाध्यक्षRead More


ऐसा भाई किसी को न हो! भाई को सपरिवार जिंदा जलाया, चार की मौत

कटिहार. बिहार में कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र के चांदी गांव में भूमि विवाद को लेकर कलयुगी भाई ने अपने ही सहोदर भाई को निद्रावस्था में सपरिवार आज तड़के जिंदा जला दिया जिससे दो बच्चियों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के चांदी गांव निवासी मनोज सिंह और उसके भाई केदारनाथ सिंह (47 वर्ष ) के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मनोज के ऊपर काफी कर्ज था और वह पैतृकRead More


लालू की दो टूक तेजस्वी नहीं देंगे इस्तीफा

पटना. बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के प्रमुख घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे को लेकर मचे घमासान के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी को उचित कारण नहीं मानते हुये स्पष्ट कर दिया कि उप मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे। श्री यादव ने चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी के बाद रांची से पटना लौटकर राजद के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही तीसरे घटक कांग्रेस के प्रदेशRead More


गंडक, कोसी, महानंदा समेत अधिकतर नदियों के जलस्तर में गिरावट

बिहर कथा ब्यूरो. पटना. बिहार में गंडक, कोसी, महानंदा समेत अधिकतर नदियों के जलस्तर में गिरावट के रुख से भागलपुर को छोड़कर अधिकतर बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्थिति सामान्य हो रही है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश में काफी हद तक कमी आई है। इससे कोसी, गंडक और महानंदा के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला जारी है। जलस्तर में कमी से इन नदियों के दियारा इलाके में रहने वाले लोगों ने जहां राहत महसूस की है वहीं निचले इलाकों केRead More


सोनिया ने की सुलह की कोशिश-कांग्रेस नेतृत्‍व से मिल सकते हैं नीतीश

सोनिया ने लालू और नीतीश से की फोन पर बात नयी दिल्ली. महागठबंधन में जारी तनातनी के बीच कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने सुलह की कोशिशों के तहत नीतीश कुमार और लालू प्रसाद से बातचीत की है. सूत्रों के मुताबिक उन्‍होंने दोनों नेताओं से कम से कम संसद के आगामी सत्र में साथ रहने की अपील की है. इसके साथ ही उपराष्‍ट्रपति चुनाव में साथ रहने की अपील भी की है. इन सबके बीच सूत्रों के मुताबिक बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अगले सप्‍ताह कांग्रेस नेतृत्‍व से मुलाकात कर सकतेRead More


सिर्फ 5 मिनट लगेगा सरकार से हटने में

आरजेडी की धमकी के 24 घंटे के अंदर जेडीयू ने दिया मुंहतोड़ जवाब, नयी दिल्ली. बिहार में महागठबंधन की संभवानाओं को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि दोनों पार्टी के नेता गठबंधन में दरार की खबर से इनकार करते आ रहे हैं। लेकिन अब महागठबंधन के दो सबसे बड़े सहयोगी आरजेडी और जेडीयू में शब्दों की जंग शुरू हो गई है। आरजेडी के वरिष्ठ विधायक के बयान के 24 घंटे के अंदर जेडीयू की ओर से भी जवाब दिया गया। आरजेडी विधायक ने खुद को महागठबंधनRead More


लालू को मजबूती से घेरने के लिए सीबीआई ने मांगी रेल मंत्री रहते हुई डील की सारी फाइलें

बिहार कथा ब्यूरो.नई दिल्ली. सीबीआई लालू यादव पर अपना शिकंजा और कसने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए लालू यादव द्वारा रेलमंत्री रहते की गई सारी डील की फाइलें मंगवाई हैं. सीबीआई की तरफ से इसके लिए रेलवे मंत्रालय और रेलवे बोर्ड ऑफ विजिलेंस को निर्देश भी जारी किया गया है. सीबीआई ने मंत्रालय से उन सभी रेलवे अधिकारियों की लिस्ट तैयार करने को कहा है जिनपर उस वक्त वाणिज्यिक मामलों की जिम्मेदारी थी अब वह कहां काम कर रहे हैं, उनका फोन नंबर आदि तक मांगा गया है.Read More


दलित राजनीति और वामपंथ

रतन लाल भारत में एक व्यक्ति ‘बहु-पहचान’ (multi-identity) के साथ जन्म लेता है, जिसमें सबसे प्रमुख पहचान जाति होती है. ‘जाति’ जन्मना है और ‘वर्ग’ कर्मणा. धर्म, क्षेत्र, राष्ट्रीयता, भाषा, वर्ग इत्यादि बदला जा सकता है, पर जाति नहीं. गर्व-धारण से लेकर देहावसान तक जाति बनी रहती. जब दलित राजनीति की बात आती है तब बरबस वामपंथ की भी याद आ जाती है. कारण, दोनों बदलाव की राजनीति में विश्वास करते हैं – वामपंथ वर्गविहीन समाज की स्थापना में विश्वास करती है और दलित राजनीति वर्ण और जाति विहीन समाजRead More


छपरा-थावे रेलखंड में सवारी गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग

रेल यात्रियों ने की बैठक, मांगों को लेकर रेलमंत्री को लिखेंगे पत्र गोपालगंज. गुरुवार को गोपालगंज के बैकुण्ठपुर प्रखंड मुख्यालय पर तरुण विकाश मंच की एक बैठक हुई जिसमें थावे छपरा रेल खण्ड में सवारी गरियों की संख्या बढ़ाई जाय, और लंबी दूरी की गाड़िया दी जाय आदि मांगों को लेकर चर्चा हुई. चुकी जब से बड़ी लाइन का काम सुरु हुवा आम लोगों को लगा की अब देश-प्रदेश से सीधे अपने गांव आने का सपना साकार होगा. ,सहित बिहार की राजधानी पटना (पाटलिपुत्र)रेल लाईन को थावे-छपरा रेल खण्ड सेRead More


हर लोकसभा क्षेत्रों में पांच-पांच युवाओं का नया कैडर खड़ा करेगी भाजपा

पार्टी की गुटबाजी वाली उठापटल के दूर यह युवा पार्टी की सही सोच जनता के बीच रखेंगे गोपालगंज के सांसद जनक राम ने कहा-हर समाज के युवओं का चुनाव कर भेजेंगे नामों का प्रस्ताव बिहार कथा ब्यूरो. नई दिल्ली/ गोपालगंज. भाजपा ने देश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के नये पढ़े लिखे, ऊर्जावान एवं नई सोच वाले युवा कैडर को खड़ा करने और उन्हें प्रशिक्षित करके राजनीतिक सामाजिक आर्थिक संतुलन को कायम रखने में योगदान लेने की योजना बनायी है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार हर लोकसभा क्षेत्र सेRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com