बिहार कथा

 

भोजपुरी ​फिल्म में काम दिलाने के नाम पर हिरोइन की इज्जत लुटने के मामले में अभिनेता मनोज पांडे अंदर

पटना.भोजपुरी ​​के स्टार से रेप के आरोप में मुंबई पुलिस ने भोजपुरी एक्टर मनोज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज पांडेय पर फिल्म में काम दिलाने के नाम पर और शादी के नाम पर एक सिंगर ने रेप का आरोप लगाया है। कुछ दिनों पहले पीड़िता ने मुंबई के चारकोप थाना पर रेप का केस दर्ज कराया था। भोजपुरी एक्टर मनोज आर पांडेय के साथ 2012 से लिव इन में रह रही भोजपुरी एक्ट्रेस ने जब मनोज पर शादी करने का प्रेशर बढ़ाया तो उसने दगा दे दिया। जिसRead More


तो क्या बिहार के रास्‍ते काठमांडू भागी हनीप्रीत!

पटना।बलात्‍कारी बाबा राम रहीम क‍ी राजदार हनीप्रीत (प्रियंका तनेजा) की खोज में हरियाणा पुलिस जुटी हुई है। इस बीच उसके बिहार के रास्‍ते नेपाल भाग जाने की चर्चा है। नेपाल पुलिस ने उसकी तलाश के लिए 10 टीमों का गठन किया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर एक हुंडई कार रुकी। बगैर रजिस्ट्रेशन नंबर की उस लग्जरी गाड़ी में एक युवती सवार थी, जिसकी शक्‍ल हनीप्रीत से मिलती बताई जा रही है। गाड़ी में 1900 रुपये का डीजल लेने केRead More


मुजफ्फरपुर के मरीज को लगाया खाली ऑक्सीजन सिलेंडर, आनन-फानन में बची जान

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को गंभीर मरीज को ऐसा ऑक्सीजन मास्क लगा दिया गया, जो खाली सिलेंडर से जुड़ा था। हालांकि, इसकी भनक लगते ही तैनात हेल्थ मैनेजर ने स्थिति को संभाल लिया और आनन-फानन सिलेंडर बदला गया। मंगलवार को गंभीर रूप से बीमार अहियापुर सहबाजपुर की मीना देवी को इलाज के लिए लाया गया। चिकित्सकों ने देखने के साथ तत्काल ऑक्सीजन लगाने को कहा। इसके बाद ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर लगाया गया। मीटर नहीं चलतेRead More


500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों की गिनती के लिए नहीं हुआ मशीन का इस्तेमाल

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि बंद किए गए 500 और 1000 रुपये के नोटों की गिनती के लिए मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने नोटों की गिनती के लिए लगाए गए कर्मियों की संख्या बताने से इनकार कर दिया है। सूचना के अधिकार कानून (RTI) के तहत मांगे गए जवाब से इस बात की जानकारी हुई है। 10 अगस्त को दायर आरटीआई में नोटों की गिनने के लिए कितनी मशीनों का इस्तेमाल किया गया था, इस बात की जानकारीRead More


पुलिस की नौकरी ज्वाइन करने से पहले लड़की की तेजाब डाल कर हत्या

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. औरंगाबाद. बिहार में औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र से आज पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया जिसकी हत्या के बाद अपराधियों ने शव को तेजाब से जला दिया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि रमता ने बिहार पुलिस में बहाल होने के लिए आवेदन दिया था। कॉल लेटर भी आ चुका था। शारीरिक जांच में पास होने के लिए वह रोजाना अपने घर से दौड़ लगाने के लिए सुबह में निकल जाती थी। प्रतिदिन की तरह आज तड़के करीब तीन बजे अपनेRead More


क्रांतिकारी बाबूकुंवर सिंह के इलाके से करोड़ों का गांजा जब्त

आरा. बिहार में भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के घाघा बाजार के निकट से पुलिस ने आज तस्करी के लिए ले जाये जा रहे पौने दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद कर एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जगदीशपुर क्रांतिकारी नायक कुंवार सिंह की जन्मस्थली है. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर घाघा बाजार के निकट घेराबंदी की गयी । घेराबंदी के बाद ट्रैक्टर की तलाशी लेने पर बोरे में रखे पांच क्विंटल 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा काRead More


शराबंदी का असर : शराब छूटी तो बन गये मार्केट कॉम्प्लेक्स के मालिक

कुमार आशीष सहरसा : सहरसा के जयनारायण साह के बदलाव की कहानी सभी के लिए प्रेरणादायक है. जयनारायण साह पहले शराब के नशे में रहते थे. लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते. बिटिया सयानी हो रही थी, लेकिन शादी के लिए अच्छे वर नहीं मिल पा रहे थे. वे जो कमाते थे उसमें से चार से पांच हजार शराब के पीछे फूंक देते थे. इसके कारण फजीहत होती थी. घर में रोज-रोज कलह अलग से. लेकिन शराबबंदी ने उनके जीवन में बदलाव की बयार बहा दी. अब जयनारायणRead More


सृजन के दुर्जनों का विसर्जन रैली में दहाड़े लालू, कहा- तेजस्वी बनेगा मुख्यमंत्री

भागलपुर. सीबीआई मुख्यालय में पेशी से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार के भागलपुर में ‘सृजन के दुर्जनों का विसर्जन’ रैली की। उन्होंने इस घोटाले के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को जिम्मेदार बताया। लालू ने नीतीश को सत्ता का लालची बताते हुए तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा, ‘आज नहीं तो कल तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेगा। नीतीश कुमार कुमार की मर्जी से नहीं, गरीब, दलित और पिछड़ों के समर्थन से वह कुर्सी पर बैठेगा।’ बेनामी संपत्तिRead More


बिहार में दो साल में 5 पत्रकारों की हत्या; सभी को मारी गई गोली

राकेश प्रवीर (प्रदेश अध्यक्ष, एनयूजेआई, बिहार) पटना : बिहार में पिछले दो सालों में पांच पत्रकारों की हत्या की जा चुकी हैं. इसके अलावा, पत्रकारों पर हमले के कई मामले दर्ज हैं. ताजा मामलों में अरवल में पंकज मिश्रा, मुजफ्फरपुर में मनोज कुमार और सीवान में राजेश अनल पर हुए हमले शामिल हैं. सीवान में एक पत्रकार को एक पंचायत सेवक ने मार कर उसकी दो अंगुलियां तोड़ दी. सीवान में ही करीब दस दिन पहले पत्रकार राजेश अनल को चाकू मार कर घायल कर दिया गया, जो आज भीRead More


छत्तीसगढ़, गुजरात और झारखंड ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये पांच-पांच करोड़

पटना. बिहार में इस वर्ष बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित लोगों के लिए आज छत्तीसगढ़, गुजरात और झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच-पांच करोड़ (कुल 15 करोड़) रुपये दिये। मुख्यमंत्री कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आरटीजीएस के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये की राशि दी।  इसी तरह आज ही गुजरात के राजस्व, शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह चुडासामा ने यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बाढ़ पीड़तिों की सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच करोड़Read More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com