बिहार कथा

 

बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर, 4 की मौत, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप,पुलिस बता रही हार्ट अटैक से मौत

पटना. बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद भी जहरीली शराब पीने से होने वाली मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा घटनाक्रम वैशाली जिले का है। यहां पिछले 72 घंटे में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार शराब बेचने वाला कोई और नहीं बल्कि गांव का चौकीदार है। घटना वैशाली जिले के बरंटी थाना क्षेत्र के बसोली गांव की है। यहां शराब पीने से अरुण पटेल, देवेंद्र पासवान, लालबाबू पासवान और राम प्रवेश पंडित की मौत हो गई। मृतक केRead More


राजपूत होना इस दुनिया का सबसे कठिन काम है

जिन राजपूतों को गाली देते हैं, उनके पुरखों ने बीसीयो बार सिर कटाया है सर्वेश तिवारी पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूँ, पद्मावती फ़िल्म की आड़ में राजपूत राजाओं पर प्रश्न खड़ा करने और उन्हें कायर कहने वाले बुद्धिजीवी कुकुरमुत्ते की तरह उग आए हैं। अद्भुत अद्भुत प्रश्न गढ़े जा रहे हैं। राजपूत वीर थे तो हार क्यों जाते थे? राणा रतन सिंह योद्धा थे तो उनकी पत्नी को आग लगा कर क्यों जलना पड़ गया? स्वघोषित इतिहासकार यहां तक कह रहे हैं कि सल्तनत काल के राजपूत शासकRead More


रेलवे में भर्ती के नाम पर 50 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र

बिहार कथा. छपरा. रेलवे मे ग्रुप सी व डी के पद पर भर्ती कराने को लेकर पचास लाख से अधिक ठगी किये जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। नयागांव के हासिलपुर के आर्यन राय द्वारा दायर कोर्ट परिवाद के बाद दिघवारा थाना में बुधवार को केस दर्ज किया गया है जिसमें जयप्रकाश उर्फ जेपी, संजय कुमार साह, सौरभ उर्फ गोविंदा ,सीमा देबी , मधु गुप्ता, पुरूषोत्तम साह को आरोपित किया गया है। सभी दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी हैं। साथ ही दीपू साह, शिवपूजन साह, सकल साहRead More


मोतिहारी: अंतिम सांस तक चीखती रही मासूम, दरिंदे को मिली फांसी की सजा

ध्रुव ने सरेह में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया, उसके बाद चाकू से गला रेत गेहूं के खेत में शव को छुपा दिया था मोतिहारी. ढाई वर्षीया मासूम से दुष्कर्म कर हत्या कर शव छुपाने के मामले में अदालत ने दोषी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। चौदहवें अपर जिला सत्र न्यायाधीश ध्रुव नारायण यादव ने दलीलें सुनने के बाद आरोपित को घटना का दोषी माना। अपराध को घृणित व जघन्य मानते हुए चिरैया थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी ध्रुव सहनी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसकेRead More


सिवान के भाजपा सांसद ओम प्रकाश यादव से बिहार कथा के तीखे सवाल, जानिए क्या दिया जवाब

बिहार कथा : सिवान के भाजपा सांसद ओम प्रकाश यादव से बिहार कथा के तीखे सवाल, जानिए क्या दिया जवाब :— https://www.youtube.com/watch?v=0uQNsXF9ZVQ


मुकेश पांडे ने फिर दिखाई दरियादिली, बेसहारा परिवार को दिलाएंगे मुआवजा

हथुआ में बाप-बेटे की मौत के बाद बेसहारा हुआ परिवार बिहार कथा.गोपालगंज. जिले के हथुआ थाने के हथुआ गांव दक्षिण मुहल्ला निवासी पिता-पुत्र की मौत के बाद उनका परिवार अब बेसहारा होकर सड़क पर आ गया है। दक्षिण मुहल्ला निवासी पिता 40 वर्षीय मुहम्मद रफी व उनके पुत्र 20 वर्षीय रूस्तम अली की मौत नशा खुरानी गिरोह का शिकार बनने के बाद चेन्नई में हो गयी थी। पिता-पुत्र रोजगार की तलाश में 28 अक्टूबर की रात पटना से बेंगलुरू के लिए संघमित्रा एक्सप्रेस से रवाना हुए थे। नशा खुरानी काRead More


पापा बिहार में दरोगा तो बेटा इलाहाबाद में लहरा रहा है कट्टा

इलाहाबाद.धूमनगंज क्षेत्र में बिना नम्बर की कार पर सवार होकर खुलेआम तमंचा लहराना दरोगा पुत्र को महंगा पड़ा. मंगलवार को सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही संबंधित कार को जब्त करते हुए उसके ओनर भी को भी गिरफ्तार किया गया है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने तमंचा कहां से लिया था. एसओ नागेन्द्र सिंह ने बताया कि मो. मोबिन पुत्र सुहैल अहमद हरवारा का निवासी है. उसके पिता बिहार पुलिसRead More


गोपालगंज : पंचदेवरी की बेटी बनी सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल

बिहार कथा,गोपालगंज.कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो। इसे पंचदेवरी की बेटी ने सच साबित कर दिखाया है। बचपन से मेधावी रही किसान गया सिंह की बेटी संध्या अपने बूते पढ़ कर सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर पहुंचने पर कामयाब रही है। उसकी इस सफलता से प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर है। संध्या पटना में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने गांव के ही बीएम हाई स्कूल से वर्ष 2012 में मैट्रिक व इंटर 2014 मेंRead More


बिहार के जेलों में मिलेगा चाइनिज चाऊमीन

जेलों में लजीज नाश्ता व स्नैक्स का आनंद ले सकेंगे कैदी, मिलेगा स्मार्ट कार्ड पटना.राज्य के 11 जेलों में 15 नवम्बर से कैंटीन की सुविधा उपलब्ध होगी। यानी कैदी जेल में मिलनेवाले खाने से इतर नाश्ता और स्नैक्स का भी आनंद ले सकते हैं। नाश्ते के साथ कैदी रोजाना उपयोग में आनेवाले सामान भी कैंटीन से खरीद सकते हैं। बेउर जेल में कैंटीन के सफलतापूर्वक काम करने के बाद राज्य के अन्य 48 जेलों में भी इसे शुरू किया जाना है। फिलहाल 11 अन्य जेलों में इसकी शुरुआत होने जाRead More


स्वास्थ मंत्री मंगल बाबा कहा हैं-अस्पताल में बताया मुर्दा, पोस्टमार्टम के दौरान पता चला है जिंदा

पटना. बार गर्ल्‍स के डांस के दौरान गोलीगारी में घायल युवक को अस्‍पताल ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसे पोस्‍टमॉर्टम हाउस पहुंचा दिया। इस बीच उसके अंतिम संसकार की तैयारियां भी आरंभ कर दी गईं। लेकिन, पोस्‍टमॉर्टम शुरू होने के ठीक पहले डॉक्‍टर ने उसे जिंदा पाया। इसके बाद उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल (पीएमसीएच) के आइसीयू में भर्ती करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार पटना के परसा के सकरैचा गांव में ग्रामीण सुबोध पासवान के घर पर बीती रात एक बच्‍चे का जन्‍मोत्‍सव मनाया जा रहाRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com