बिहार कथा

 

गोपालगंज : दवा दुकानदार के आदमी को कट्टा दिखाकर चार लाख लूटे

गोपालगंज.भोरे-बंगरा मुख्य पथ पर रौतानिया पोखरा के समीप बकाए की वसूल कर बोलेरो से आ रहे दवा वितरक के कर्मचारियों से कट्टा दिखा कर चार लाख रुपए लूट लिए गए। घटना मंगलवार की रात की बतायी जा रही है। पुलिस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं एक बाइक को भी जब्त कर लिया है। बताया जाता है की बथुआ बाजार में स्थित देव कुमार प्रसाद की दवा की होल सेल दुकान है। दुकान के कर्मी तमन्ना आलम, उमाशंकर गोंड़ व श्रीकांत कुमारRead More


गोपालगंज : खुले में शौच पर निगरानी वाले सरकार फरमान पर नियोजित शिक्षकों ने खोला मोर्चा

बिहार कथा.गोपालगंज.खुले में शौच करने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के खिलाफ परिवर्तनकारी शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। सरकार के इस निर्णय से बिफरे संघ ने बुधवार को स्थानीय शिक्षा विभाग के परिसर में बैठक की। शिक्षकों ने कहा कि दो दिनों के अंदर अगर इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लिया जाता तो उच्च न्यायालय में याचिका तो दायर की ही जाएगी, वहीं सड़क पर उतरकर आंदोलन भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नीलमणि शाही ने कहा कि आरटीई के प्रावधानों के अनुसारRead More


राबड़ी की धमकी, मोदी का हाथ, गला काटने को कई तैयार

पटना. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर धमकीभरा और बेहद आपत्तिजनक बयान दे डाला है. लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी का कहना है कि पीएम मोदी के हाथ और गला काटने के लिए कई लोग तैयार हैं. मंगलवार को एक कार्यक्रम में आरजेडी नेता ने कहा, ‘वो लोग कहते हैं कि नरेंद्र मोदी पर उंगली उठाएंगे तो उंगली तोड़ देंगे, हाथ काट देंगे. काट के दिखाओ. पूरे देश के लोग, बिहार के लोग क्या चुप बैठे रहेंगे? यहां मोदी का हाथ काटने वाले, गलाRead More


ब्वॉयफ्रेंड का विरोध करने पर करा दी बहन की हत्या

मसौढ़ी पटना. बड़ी बहन का ब्वॉयफ्रेंड और लफंगों से मिलने का विरोध करना छोटी बहन को महंगा पड़ गया। गुस्सायी बड़ी बहन ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी। घटना मंगलवार की शाम मसौढ़ी थाने के मलिकाना मोहल्ले में हुई। थानेदार शंभू यादव को तफ्तीश के दौरान मृतका की बड़ी बहन पर शक हुआ। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो कुछ ही मिनटों में सच्चाई कबूल कर ली। थानेदार के मुताबिक- बड़ी बहन को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। किशोरी को गोली मारने वालों में सूरज,Read More


क्या यह नहीं है जंगलराज! शोरूम के मालिक की सरे आम हत्या,बेटे का भी मर्डर की कोशिश

पटना. जूता शोरूम के मालिक व बड़े व्यवसायी जीतेंद्र कुमार गांधी (42) की मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे सरेआम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हवाईअड्डा थाने के जगदेव पथ स्थित संजय गांधी डेयरी टेक्नोलॉजी संस्थान के पास हुई। अपराधियों ने उनके बेटे अभियू राज को भी मारने की कोशिश की। मौके पर काफी देर तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पारस हॉस्पिटल में हंगामा भी किया। जीतेंद्र का आशियाना मोड़ के पास जूते का शोरूम है। कपड़े का भी व्यवसाय है। परिजनों ने बतायाRead More


हथुआ की डालडा फैक्ट्री : जहां कई राज्यों के लोग करते थे काम, अब बचा है केवल फैक्ट्री का गेट

4 वर्ष में ही हथुवा के नटवर ब्रांड ने बनायी थी बाजार में पहचान, अब कुछ नहीं बचा सुनिल कुमार मिश्र, हथुआ, गोपालगंज। गोपालगंज जिले के हथुआ को राष्ट्रीय मानचित्र पर औद्योगिक पहचान दिलाने वाले हथुआ वनस्पति फैक्ट्री के बंद होने से औद्योगिक इकाई के रूप में हथुआ की पहचान समाप्त हो गई. हथुआ-मीरगंज मुख्य मार्ग पर वर्ष 1983 में 27  एकड़ क्षेत्र में स्थापित हथुआ वनस्पति प्राइवेट लिमिटेड के उत्पाद नटवर ब्रांड वनस्पति ने काफी काम समय  में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली थी। इस ब्रांड कीRead More


बिहार में एक ऐसा पहाड जो बताता है समुद्र मंथन की कहानी

बांका.बिहार के बांका जिले के ब्रह्मपुर पंचायत में बौंसी नामक एक गांव है, अरबों साल पहले पुराणों में वर्णित मंदार पर्वतमाला आज भी सनातन संस्कृति की कहानी को बयान करता है. पौराणिक कहानियों के अनुसार, मंदार का मतलब ही स्वर्ग होता है. ऐसी मान्यता है कि मंदार पृथ्वी का स्वर्ग है और सृष्टि के आदिकाल से ही मौन दृढ़वत खड़ा है. उसी मंदार पर कैलाश सहित सप्तपुड़िया थी. उस समय मंदार वर्फीली ऊंची चट्टानों से आच्छादित था. इसी को मध्य मेरु कहा गया, जो बाद में सुमेरु बना. वह हिमालयRead More


बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए बडी खबर, बकाए वेतन भुगतान को 6.84 अरब की मंजूरी

पटना.सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियोजित शिक्षकों को वित्तीय वर्ष 2017-18 के जुलाई से सितंबर माह के वेतन भुगतान के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने छह अरब, 84 करोड़, पांच लाख, 94 हजार रुपये का राज्यांश विमुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह राशि केंद्रांश की प्रत्याशा में सहायक अनुदान मद में व्यय की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि विमुक्त की गई राशि राज्यांश की होगी।Read More


बिहार भाजपा अध्यक्ष ने जोश में दिया था हाथ काटने का बयान, चारो ओर थू थू हुई तो मांगी माफी

पटना. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने सोमवार को एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्होंने इस बयान पर माफी मांगी है और कहा कि मैंने मुहावरे का प्रयोग किया था, जिसे लोगों ने गलत रूप में लिया है। ज्ञात हो कि सोमवार को पटना मेें आयोजित कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कठिन परिस्थितियों से निकलकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। ये हमारे लिए गर्व की बात है। यदि उन पर कोईRead More


पटना में मानवता शर्मशार, एड्स पीडित को बेड से फेंका

पटना.बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में डॉक्टरों की कार्यशैली सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को मधेपुरा निवासी विकास कुमार (बदला नाम) को पीएमसीएच में भर्ती किया गया था। उसे पहले इमरजेंसी में भर्ती किया गया, उसके बाद कमरा नंबर 117 के बेड नंबर चार आवंटित कर दिया गया, लेकिन जैसे ही आसपास के मरीजों एवं डॉक्टरों को पता चला की वह एचआइवी पीडि़त है। अस्पताल में हड़कंप मच गया। जब मरीज के परिजन ब्लड बैंक से खून लाने गए, तभी डॉक्टरों ने ट्रॉली मैन को बुलवाकरRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com