बिहार कथा
Bihar के Hathua में एक ऐसा महल जहाँ आज भी सजी है राजा की शाही सभा
Bihar Katha : By Sunil Kr Mishra.यदि आपने हथुआ का शीश महल नहीं देखा है तो य वीडियो देखें यदि आपने पहले कभीा शीश महल देखा हो तब तो यह वीडियो जरूर देखें, देखिए कि कैसे भूतिया खंडहर से फिर चमचमा उठा यह शाही महल…. Plz click here https://www.youtube.com/watch?v=qONKY9kTd-0&t=3s
गोपालगंज : बरौली के लाल अफाक को युवा कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता की कमान
बिहार कथा. गोपालगंज। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष कुमार आशिष ने गोपालगंज जिले के बरौली विधानसभा क्षेत्र के दानापुर निवासी अफाक अहमद खां को बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रवक्ता मनोनीत किया है। अफाक अहमद पूर्व में जिले के छात्र राजनीति में काफी संघर्ष किए है. प्रदेश अध्य्क्ष कुमार आशिष ने बताया कि श्री खां को पार्टी एवं राष्ट्रिय अध्य्क्ष श्रीमती सोनिया गाँधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी के प्रति निष्ठा को को देखते हुवे इतनी महत्पूर्ण जिमेवारी सौपी गयी है। उनके मनोयन पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्य्क्षRead More
शरद की सीट पर कब्जा जमाने बिहार में मचेगा घमासान
अरविंद शर्मा.पटना. राज्यसभा की सात सीटों के लिए मार्च में संभावित चुनाव के दौरान बिहार में सियासी घमासान तय है। सत्ता का समीकरण बदलने के बाद यह चुनाव कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती लेकर आ रहा है। पार्टी के लिए अपने विधायकों को एकजुट रखकर उच्च सदन में इंट्री आसान नहीं होगी। सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए सत्ता पक्ष की नजर कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों पर होगी। रिक्त हो रहीं सीटों में शरद यादव समेत पांच पर जदयू और दो पर भाजपा का कब्जा है। राजद-कांग्रेस के हिस्से मेंRead More
बिहार में धरती डोली, गोपालगंज समेत कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके
पटना. आज अहले सुबह आठ बजकर तेईस मिनट पर बिहार के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि इससे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत है। बिहार के गोपालगंज, समस्तीपुर और मोतिहारी जिले से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि नेपाल से सटे इलाके में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टरRead More
बिहार का एक ऐसा गांव, जहां हर जाति के लिए अलग-अलग मंदिर
नवादा। बिहार के नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड का सीतामढ़ी गांव यूं तो जगत जननी माता सीता की निर्वासन स्थली और लव-कुश की जन्मस्थली के रूप में विख्यात है, लेकिन यह गांव एक अलग मायने में अनोखा है। संभवत: यह देश का पहला गांव होगा, जहां अलग-अलग जातियों के एक दर्जन से अधिक मंदिर एक ही स्थान पर मौजूद हैं। सबसे खास बात यह है कि मंदिर में किसी के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं है और आज तक कभी किसी जाति के लोगों में यहां तकरार जैसी नौबत नहींRead More
गोपालगंज: मर्डर हुआ टीपी सिंह का और खौफ में आ गए सुनील सिंह!
विशेष संवाददाता. बिहार कथा. गोपालगंज.गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में अपराधियों ने क्षेत्र में दबंग माने जाने वाले पूर्व जदयू नेता टी.पी. सिंह उर्फ तेजप्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। लेकिन टीपी सिंह भी धूल के धुले नहीं थे. एक जमाने में वे भी अपराथ की दुनिया में शातिर खिलाडी रहे हैं. दर्जनों अपराधिक केस टीपी सिंह पर रहे हैं.जिस जमीन विवाद में हत्या हुई है वह जमीन विजय लाल की थी, जिसे तेज प्रकाश ने भी लिखवाया ओर उसके बाद उसी जमीन केRead More
गोपालगंज : साइकिल व पोशाक की राशि के लिए छात्रों ने की सड़क जाम
गोपालगंज. बैकुंठपुर प्रखंड के श्री योगेंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतीथ में पोशाक योजना और साइकिल योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को स्टेट हाईवे -90 को जाम कर दिया | आक्रोशित छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया | छात्रों का आरोप था कि स्कूल के दस प्रतिशत बच्चों को ही अब तक छात्रवृत्ति की राशि मिल पाई है |जबकि साइकिल एवं पोषाक योजना की राशि का अता-पता नहीं है | युवा नेता मनीष ऋषि और सौरभ दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे छात्रोंRead More
बिहार में एक मंदिर ऐसा भी, जहां शादी करने के लिए जरूरी है आधार
बेगूसराय.बिहार के बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरिगिरी धाम में शादी के लिए कन्या एवं वर पक्ष के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। जिनकी शादी पंजीयन के साथ कराने की व्यवस्था धाम विकास समिति के द्वारा की जाती है। यह परंपरा बहुत दिनों से चली आ रही है। जिसमें लड़का-लड़की की शादी में बहुत सी विसंगतियां भी देखने-सुनने को मिलती है। जिसे दूर किए जाने के लिए धाम विकास समिति ने शादी के लिए आने वाले लड़का-लड़की पक्ष के लोगों को वर-वधु के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दियाRead More
हाय रे बिहार बोर्ड! यहां लडके नंबर घटवाने के लिए काट रहे हैं चक्कर
पटना/ भागलपुर. ऐसे किस्से आपने खूब सुने होंगे कि किसी छात्र को परीक्षा में उम्मीद से कम नंबर आ गये और वह नंबर बढ़वाने के लिए बोर्ड में आवेदन दे रहा है, आरटीआई कर रहा है, कोर्ट जा रहा है. मगर यह बिल्कुल अलग किस्सा है. एक लड़की इसलिए परेशान है कि उसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जरूरत से अधिक नंबर दे दिये हैं. वह नंबर घटवाने के लिए परीक्षा समिति के दफ्तर का चक्कर लगा रही है. यह कारनामा भागलपुर जिले की छात्रा प्रियंका के साथ हुआ है. दरअसलRead More
कवनव जमाना में जी रहा है बिहार : पटना के मगध महिला कॉलेज की लडकियों को जिंस पहनने पर पाबंदी
पटना : बिहार की राजधानी पटना के नामी कॉलेज मगध महिला में छात्राओं ने बदलाव की बयान को स्वीकार किया है. छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने और सभी छात्राओं के मन में सामाजिक समानता और आपसी सद्भावना के लिए जीन्स नहीं पहनने का निर्णय लिया है. छात्राओं की सहमति के बाद कॉलेज प्रशासन ने कैंपस के अंदर जीन्स पहनने पर रोक लगा दी है. इतना ही नहीं छात्राएं अब पटियाला सूट पहनकर भी कॉलेज में नहीं आ सकती हैं. कॉलेज प्रशासन ने इस ड्रेस कोड को 2018 सेRead More
