बिहार कथा
हथुआ दवा व्यावसायी हत्याकांड : सरवर ने सतीश पांडे और गुडडु राय के पंचायती फैसले को मानने से किया था इनकार!
24 अगस्त, 2016 को प्रकाशित बिहार कथा की रिपोर्ट हथुआ दवा व्यावसायी हत्याकांड : सरवर ने सतीश पांडे और गुडडु राय के पंचायती फैसले को मानने से किया था इनकार! सबके लिए सज्जन रहे सरवर अली को किस किए की मिली सजा? पुलिस की जांच पुरी, खुलासा जल्द विशेष संवाददाता, हथुआ/गोपालगंज। हथुआ बाजार के शनिचरा बाबा स्थित दवा व्यवसायी सरवरअंसारी उर्फ भोली हत्याकांड की गुत्थी पुलिस अपने हिसाब से करीब-करीब सुलझा चुकी है। हथुआ अनुमंडल के आरक्षी पदाधिकारी (डीएसपी) की मानें तो इस केस की जांच करीब-करीब पूरी हो चुकी है।Read More
सिवान: सार्वजनिक शौचालय में निःशुल्क पेशाब, नहीं बाबा! 5 रुपये देने पड़ेंगे
सिवान जंक्शन परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय लाखो की कर रहा है अवैध वसूली स्वस्थ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक के साथ बदसलूकी, स्टेशन मास्टर को दिया लिखित शिकायत रेल मंत्री को ट्वीट कर दी मामलेuY की जानकारी, रेल सेवा ने बनारस डीआरएम को मामले को देखने के लिए कहा सीनियर डीसीएम ने ट्वीट कर औचक निरीक्षण का दिया आश्वासन एवं जांच का दिया आदेश बिहार कथा, सिवान। स्वच्छ भारत अभियान के लिए सरकार जितना भी प्रयास कर ले, लेकिन भ्रष्टतंत्र उसे साकार नहीं होने देगा। गांव-घर से लेकर सार्वजनिक जगहोंRead More
बैकुण्ठपुर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हुँकार
बिहार कथा, गोपालगंज। बैकुण्ठपुर में स्थित स्टेट बैंक के सामने एक मोबाईल दुकान में पिछले 14 तारीख को रात में स्टर काट कर पूरा दुकान खाली कर दिया गया था , जिसके सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी ने 24 घण्टे के अंदर लुटेरों को गिरफ्तार करने एवम माल बरामद करने का अस्वाशन मिला था जो कि सिर्फ अस्वाशन ही रह गया ,आज एक सप्ताह बितने के बाद दिघवा दुबौली के व्यवसायियों ने जिला पार्षद विजय बहादुर , सिधवलिया प्रमुख संगीता सिंह , युवा नेता मनीष ऋषि के नेतृत्व में एकRead More
हथुआ की राजकुमारी को दुबई में मिलेगा सम्मान
बिहार कथा, हथुआ। प्राचीन राज वंश की राजकुमारी आद्या चिन्मयी साही को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को लेकर खाड़ी देश के दुबई में 26 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा। राजकुमारी को कर्टन यूनिवर्सिटी दुबई द्वारा आयोजित एजुकेशनल कॉनक्लेव में वैल्यू विजन एवार्ड-2017 से सम्मानित किया जाएगा। चार दिवसीय इस कॉनक्लेव में शैक्षणिक सिस्टम सुधारने की दिशा में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा में नई तकनीक विकसित करने,शिक्षकों व छात्रों को आ रही समस्याओं व उनके समाधान आदि पर विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे। कार्यक्रम में विभिन्नRead More
हथुआ कॉलेज में ABVP ने निकला विजय जुलूस
अध्यक्ष पद पर अभाविप के आनंद 49 वोट से जीते , सचिव बने नीतीश तो कोषाध्यक्ष बने दीपक बिहार कथा, हथुआ। गोपेश्वर महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी आठ पदों पर अपना कब्जा जमा लिया। अभाविप ने मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतगणना में अध्यक्ष ,सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। जबकि उपाध्यक्ष,संयुक्त सचिव व तीन कौंसिल मेंबर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अभाविप के आनंद कुमार सिंह ने छात्र राजद के अरविन्द कुमार यादव को 49 वोट से हरा कर अध्यक्ष पदRead More
राकेश बने भारतीय मज़दूर संघ के प्रदेश मंत्री
गोपालगंज. राजगीर में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 24वे प्रांतीय अधिवेशन में जिले के शिक्षक नेता राकेश कुमार भारती को बिहार प्रदेश का प्रदेश मंत्री बनाया गया। राकेश भारती छात्र जीवन मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जोड़े रहे। विद्यार्थी परिषद में राकेश भारती नगर मंत्री से राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य तक कि जिम्मेवारी लिए। भारतीय मजदूर संघ में प्रदेश मंत्री के रूप में एक नई पारी की शुरुआत करने पर सांसद जनक राम , विधायक सुभाष सिंह, मिथिलेश तिवारी , विधान पार्षद आदित्य पाण्डेय , भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, भाजपाRead More
हथुआ के गोपेश्वर कॉलेज में मात्र 17% ही वोटिंग.
गोपालगंज। गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ में छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदाताओं ने अपनी उदासीनता दिखलायी है। कुल 3297 मतदाताओं में से मात्र 549 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अर्थात मात्र 16.65 प्रतिशत ही मतदान हुआ। हालांकि कुल मतदान में छात्राओं की संख्या अधिक रही। कॉलेज के सहायक निर्वाची पदाधिकारी डा मनोज कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुआ। मतदाताओं में 420 छात्राएं व 129 छात्र मतदान में शामिल हुए। मतदान को लेकर 11 बजे के बाद छात्राओं की लंबी लाइन कॉलेज के ब्वायजRead More
ये क्या! गुडों के पक्ष में थानेदार, औरत का बाल पकड का घसीटा
भागलपुर. जिले के बसंतपुर गांव में लोदीपुर थानेदार भारत भूषण ने नियम, मर्यादा और पुलिस मैनुअल का मजाक बना दिया। अपराधी गोलियां चला रहे थे। पूरा गांव दहशत में था, लेकिन वे गांववालों की रक्षा की बजाय बदमाशों के पक्ष में खड़े थे। घटना की सूचना मिलने के दो घंटे बाद तक वे मौके पर नहीं पहुंचे। डीएसपी की फटकार के बाद जब वे पहुंचे तो महिला पुलिस की गैर-मौजूदगी में गांव के अजय यादव की मां पर खीज निकाली। उन्होंने महिला का बाल पकड़कर घसीटा और बर्बरता से पीटा।Read More
जिस मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति, वहां सुध लेने पहुंचे जनकराम, पुलिस ने दावा—गिरोह तक पहुंच गई है पुलिस
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. गोपालगंज. हथुआ थाना क्षेत्र के लाला के बरी गांव के मंदिर से 12 फरवरी की रात चोरी की गयी राधा कृष्ण की दुर्लभ व बेशकीमती मूर्ति का असली चोर पकडने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है. गोपालगंज के सांसद सांसद जनक राम के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधित्व मंडल रविवार को गांव पहुंच कर चोरी की घटना मामले में संपूर्ण जानकारी ग्रामीणों से ली। सांसद जनक राम ने अधिकारियों से भी बात कर तत्काल मूर्ति बरामदगी की दिशा में प्रयास करने का निर्देश दिया।Read More
गोपेश्वर कॉलेज में फर्जी मतदान की आशंका से कॉलेज प्रशासन अलर्ट, लडकियों के मूड से तय होगा जय विजय
संवाददाता, बिहार कथा. हथुआ। गोपालगंज के हथुआ स्थित गोपेश्वर महाविद्यालय में सोमवार को होने वाले छात्र संघ चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कॉलेज के ब्वायज कॉमन रूम में बनाए गए तीन बूथों पर सभी 3297 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए सहायक निर्वाची पदाधिकारी डा मनोज कुमार ने बताया कि तीनों बूथ विषयवार बनाए गए हैं। बूथ नंबर एक पर बॉटनी,जूलॉजी,फिजिक्स,केमिस्ट्री के सभी सत्र छात्र-छात्राएं वोट देंगे। जबकि बूथ नंबर दो पर इकोनॉमिक्स,हिस्ट्री,फिलॉस्फी तथा बूथ नंबर तीन पर जियोग्राफी,पॉलिटिकल साइंस,मैथ,हिन्दी,संस्कृत,उर्दू,इंग्लिश के सभीRead More
