बिहार कथा (ब्यूरो)
गोपालगंज : अस्पताल में नहीं है सुविधा यहां मरीज कर दिए जाते हैं रेफर
भोरे (गोपालगंज) भोरे रेफरल अस्पताल में साफ सफाई भी है तथा यहां तैनात चिकित्सक और कर्मियों मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए तत्पर भी रहते हैं। लेकिन चिकित्सकों की इस तत्परता के बावजूद इस अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। अधिकांश मरीजों को यहां से रेफर कर दिया जाता है। इस अस्पताल में चिकित्सकों से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी मरीजों के परेशानी का कारण बनी हुई है। जिसके कारण मरीज यहां इलाज कराने आते हैं और उनका प्राथमिक उपचार करने केRead More
गोपालगंज : संदिग्ध स्थिति मे युवती का शव बरामद
मीरगंज स्टेशन के समीप पानी से मिला शव परिजनो नें कहां डूबने से हुई मौत मीरगंज(गोपालगंज) – स्थानीय स्टेशन के पुरबी भाग मे स्थित विशालकाय गड्ढा से गुरूवार की सुबह पुलिस ने एक 15 वर्षीय युवती का शव पानी से बरामद किया। शव के मिलते ही इलाके मे सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगो की भीड़ उक्त स्थल पर जुट गई। घटना के संबंध मे मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की अहले सुबह लगभग 6 बजे हरखौली पुरब टोला के कुछ ग्रामीण रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सरोवरनुमा गड्ढा़Read More
सिवान : जीरादेई में बौद्ध स्तूप का उत्खन्न आरम्भ
जीरादेई – प्रखंण्ड क्षेत्र के तितिरा टोले बंगरा गांव में स्थित बौद्ध स्तूप की खुदाई पुरातत्व विभाग भारत सरकार के द्वारा रविवार को आरम्भ हो गयी ।पुरातत्व विभाग पटना अंचल के सहायक पुरातत्वविद शंकर शर्मा के नेतृत्व में खुदाई का काम चल रहा है । सर्वप्रथम श्री शर्मा ने धरती माता की पूजा अर्चना किया उसके बाद कुदाल से खुदाई का शुभारंभ किया। प्रखंण्ड प्रमुख प्रतिनिधि सह भाजपा नेता विनोद तिवारी समाजसेवी दयाशंकर चौबे , संजय सिंह , पंचशील के सचिव कृष्ण कुमार सिंह , आशुतोष कुमार यादव , अरुणRead More
गोपालगंज : गंडक नदी की स्थिती पर नजर रख रहा है जिला प्रशासन
गोपालगंज – गंडक नदी की स्थिति से निबटने को लेकर जिला प्रशासन ने आपातकालीन संचालक केन्द्र की स्थापना की है। बाढ़ की आसंका के मधेनजर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी की गई है। डीएम राहुल कुमार के द्वारा जिला के 6 बाढ़ आंचलों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में कुचायकोट, माझा, गोपालगंज, बरौली, सिधवलिया, बैकुण्ठपुर, अंचल से प्रतिदिन रिपोर्ट मंगायी जा रही है। जहाँ बाढ़ की स्थिती से निबटने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की गई है। वही अंचल पदाधिकारियो को भी अपने-अपने क्षेत्र मेंRead More
गोपालगंज : चनावे जेल में अपराधियों की गुटबाजी से परेशान जेल प्रशासन ने आठ कुख्यातों दूसरे जेल में किया ट्रांसफर!
थावे ( गोपालगंज ) – चनावे स्थित गोपालगंज जेल में बंद मणिंद्र मिश्रा समेत आठ कुख्यात अपराधियो को शनिवार के सेंट्रल जेल भेज गया। इन अपराधि से जेल सुरक्षा के खतरा महशुस किया जा रहा है। जेल के स्थिति के आकलन करने के बाद जिला प्रशासन आठ कैदियो को चिन्हित कर के केंद्रीय कारा भेजे गये । अनुशंसा कारा महानिदेशक से करने पे जेल प्रशासन के आदेश मिलते ही अपराधी विवेक सिंह, मणिन्द्र मिश्रा, सुमीत उर्फ चवन्नी और विरेन्द्र यादव को विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर व गोलू मिश्रा, अब्बास अंसारी,Read More
सिवान : पुलिस की गोली से युवती घायल
* आक्रोशितों ने किया थाना चौक जाम * बी एम पी मुजफ्फरपुर का चल रहा था चेनमारी सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के बड़सरा गाँव के समीप रविवार के पूर्वाह्न लगभग 12 बजे पुलिस की चेनमारी के दौरान एक युवती को गोली लग गई जिसमे उसका हाँथ जख्मी हो गया | मिली सुचना के मुताबिक बी एम पी मुजफ्फरपुर के जवानो के द्वारा रविवार को बड़हरिया के यमुनागढ़ पर चेनमारी चल रहा था। यमुनागढ़ के बगल में ही एक युवती धान की रोपनी कर रही थी, इसी दौरान एकRead More
गोपालगंज : लाखों के गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
* ट्रक बरामद, छापेमारी जारी गोपालगंज – जिले के कुचायकोट थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस सम्बन्ध में कुचायकोट थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस को यह सुचना मिली की हरियाणा नम्बर के एक ट्रक से कुछ तस्कर भारी मात्रा में गांजा यूपी के रस्ते बिहार ला रहे है । सुचना मिलते ही पुलिस ने उक्त मामले में छानबीन व घेराबंदी शुरू की ,इस दौरान पुलिस को बोर्डरRead More
गोपालगंज : डीजल अनुदान के लिए आवेदन लेने में फिर जुटा विभाग
* किसानों को नहीं मिला पिछले वर्ष का डीजल अनुदान * कृषि कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं किसान *विभाग की उदासीनता से किसानों में आक्रोश पंचदेवरी(गोपालगंज) – एक बार फिर कृषि विभाग किसानों से मजाक करने के मूड में है। विभाग सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 में डीजल अनुदान के लिए राशि स्वीकृत कर लेने की बात कर रहा है। इसके लिए किसानों से आवेदन लेने की तैयारी में भी विभाग जुट गया है। लेकिन, पिछले वर्ष का डीजल अनुदान ही किसानों को अभी तक नहीं मिल सकाRead More
सिवान : मौक ड्रील के थिरकन से बदला मौसम का मिजाज
जीरादेई :- समृद्ध विरासत के प्रणेता एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेंद्र प्रसाद के पावन जन्मभूमि जीरादेई में बीईओ श्री शमसी अहमद खां के नेतृत्व में आज चौथे दिन मंगलवार को ऐतिहासिक तिसरा मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा जागरूकता दिवस का आयोजन छम-छम सी बुंदाबांदी के बीच बच्चों के हैरतअंगेज कारनामे के साथ धूमधाम से प्रभातफेरी निकालने के साथ शुभारम्भ की गई। इसके पश्चात संतुलित पर्यावरण के लिए प्रखण्डाधीन विभिन्न विद्यालयों में पांच-पांच पौधों का वृक्षारोपण किया गया । प्रखण्ड के बलईपुर , नरेंद्रपुर , जामापुर , तितरा , हंसुआ ,Read More
सिवान : दो घंटे के बारिश से शहर हुआ पानी पानी
सिवान – मंगलवर को हुई महज दो घंटे की बारिश ने शहरी इलाके में जल निकासी की व्यवस्था का पोल खोल दिया। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया। बारिश की पानी के कारण सिवान शहर में जलजमाव का नजारा दिखा। इसके अलावा बबुनीया मोर व हॉस्पिटल रोड व स्टेशन रोड व महादेवा रोड सहित कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई। मंगलवार की सुबह रुक-रुक की हुई करीब दो घंटे की बारिश के बाद पूरे शहरी इलाके में जल निकासीRead More
