बिहार कथा (ब्यूरो)

 

सीवान : नसबंदी के तीन साल बाद हुआ बच्चे का जन्म

हुसैनगंज – स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन के लिए नसबंदी करता है। भरोसा किया जाता है कि नसबंदी के बाद महिला गर्भवती नहीं हो सकती है, लेकिन हुसैनगंज प्रखण्ड के खानपुर खैराती पंचायत की एक महिला नसबंदी के तीन वर्षो के बाद भी गर्भवती हुई, जिसने एक बच्ची को जन्म दिया है। अब क्षेत्र के लोग नसबंदी प्रक्रिया पर अंगुलियां उठाने लगे हैं। साथ ही इस घटना से ये ही मालूम होता है की यहां के डॉक्टर कितने लापरवाही से नसबंदी करते है, या जल्दबाजी में नसबंदी ठीक तरह से नRead More


गोपालगंज: विश्व विकलांगता दिवस पर आयोजित की गई प्रतियोगिता, इन छात्र-छात्राओं ने मारी बाज़ी

पंचदेवरी(गोपालगंज).जिले के पंचदेवरी प्रखंड में विश्व विकलांगता दिवस पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह इंटरमीडिएट कॉलेज जमुनहा में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें प्रखंड के अन्य विद्यालय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सह इंटरमीडिएट कॉलेज छितौना व उत्क्रमित मध्यविद्यालय खाल गांव के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। काफी रोमांचक प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी दिलचस्पी भी दिखाई। इस दौरान, विभिन्न प्रतियोगिताओं में पेंटिंग में उज्ज्वल कुमार मिश्रा,गायन में वशिष्ठ कुमार,क्विज़ में उपेंद्र कुमार राम,खेल में गजेंद्र कुमार सिंह व लेखन में उपेंद्र कुमार राम ने बाजी मारी। इस मौके परRead More


सीवान : करबला बाजार में तीन दुकानों का शटर तोड़ हजारों की चोरी

बड़हरिया (सिवान) : गुरुवार की रात बड़हरिया थाना क्षेत्र के करबला बाजार स्थित किराना, खाद और दवा दुकान का शटर का ताला काटकर चोरों ने बिक्री के रखे 15 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली है। घटना की जानकारी दुकानदारों को शुक्रवार की सुबह हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एना मेडिकल के मालिक कल्याण जी प्रसाद ने बताया कि शटर का ताला काटकर चोरों ने दवा बिक्री के 10 हजार रुपये गल्ले से चुरा लिया है। किराना दुकान मालिक परसवा टोला गांव निवासी शर्फुद्दीन अंसारी नेRead More


सीवान : आइ टेन कार के लिए पत्नी की हत्या करने वाला पुलिस गिरफ्त से दूर

सिवान : शादी के बाद आइ टेन कार की मांग पूरी न होने पर पत्नी का हत्या करने वाले को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतका के मायके वाले थाना का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं। मामला भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है। हालांकि आरोपित ससुर बैंक प्रबंधक रामदयाल मांझी एवं शिक्षिका शीला देवी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतका अमृता के दादा हकाम निवासी रामावतार मांझी ने नगर थाना को दिए गए बयान में बताया है कि उनकी पोती की शादी गतRead More


सीवान : मो. शहाबुद्दीन के वार्ड से मिला था मोबाइल , जेलर ने दी गवाही

सिवान मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में मो. शहाबुद्दीन से जुड़े एक मामले में तत्कालीन जेलर जयशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को अपनी गवाही दर्ज कराई। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में जेल के अंदर से छापेमारी के दौरान मोबाइल एवं अन्य सामग्री की बरामदगी से जुड़े विचारण वाद संख्या 26/17 में तत्कालीन जेलर जयशंकर प्रसाद ने कहा कि उनकी उपस्थिति में जिला प्रशासन ने छापेमारी की थी। इस दौरान मो. शहाबुद्दीन के वार्ड से मोबाइल आदि बरामद किए गए थे। विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह कीRead More


सीवान : बीडीओ कार्यालय मे हंगामा

पचरुखी(सीवान):___ पचरुखी बीडीओ कार्यालय में आज सैकड़ो महिलाओं ने पहुँचकर हंगामा कर दिया।महिलाओं का आरोप था कि बाल विकाश परियोजना अंतर्गत सेविका सहायिका की बहाली में पर्यवेक्षिका द्वारा फर्जी ढ़ंग से बहाली की जा रही है।बीडीओ पचरुखी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जाँच के आदेश दिए हैं। प्राप्त खबर के मुताबिक गोपालपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 5 में सेविका का चयन होना था।मगर पर्यवेक्षिका शिला ठाकुर द्वारा इसमें धांधली की गयी और फर्जी आवेदक को नियमों के विपरीत गुपचुप तरीके से बहाल किया गया।अपनी बहाली को वैधRead More


सीवान : रघुनाथपुर में लड़की के शरीर पर गिरा बिजली का पोल, घायल

बिजली बिभाग की लापरवाही से लड़की घायल सीवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर दरौली रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को जर्जर बिजली का पोल साइकिल से जा रही लड़की के शरीर पर गिर जाने से लड़की घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा उक्त लड़की को स्थानीय रेफरल अस्पताल लाये जहा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की विगत दो दिनों से रघुनाथपुर दरौली मुख्य पथ के राजपुर गांव में सड़क के किनारे बिजली के पोल पर तार बदलने का काम चल रहाRead More


सीवान : किताबी ज्ञान के साथ नैतिक शिक्षा भी आवश्यक विधायक

जीरादेई (सीवान) – प्रखण्ड क्षेत्र के भरथुई एस एस आर एम् पब्लिक स्कूल के परिसर में शुक्रवार को सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित की गयी ।प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को संबोधित करते स्थानीय विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ साथ नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता है ।उन्होंने कहा कि शिक्षा के ही माध्यम से सामाजिक बदलाव सम्भव है ।उन्होंने छात्रों को देशरत्न डा राजेंद्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेने का सलाह दिया ।डा ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आज प्रतियोगिता काRead More


गोपालगंज: कटेया-भोरे रोड में भी मंडरा रहा हाइटेंशन तार से खतरा

कटेया। एक ओर जहां भोरे प्रखंड कल्याणपुर रवां रक्सा में बिजली से हुई घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है, वहीं दूसरी ओर औद्योगिक बाजार कटेया के भोरे रोड में सोनाली गैस एजेंसी के समीप हाईटेंशन का तार सड़क से महज सात-आठ फिट की ऊंचाई पर ही लटका हुआ है। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। बतादें कि, कटेया-भोरे मुख्य सड़क जो कि कटेया से भोरे,हथुआ,गोपालगंज व सिवान के लिए से जुड़ी है। इस सड़क से होकर गुजरने वाली बड़ी गाड़ियां जैसे, बस,ट्रक आदि केRead More


सीवान : लोजपा के जिला जिलाध्यक्ष बने वीरबहादूर सिंह

सीवान:-लोक जनशक्ति पार्टी के नए जिला अध्यक्ष बने सुमोपुर के वर्तनमान मुखिया व पैक्स अध्य्क्ष वीरबहादूर सिंह। जिला मुख्यालय स्थित पत्रकार भवन में बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बिरबहादुर सिंह को फॉलो की माला पहनाकर स्वागत किया।उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में पहले से हूँ मुझे प्रदेश अध्य्क्ष द्वारा जिला अध्य्क्ष मनोनीत किया गया है।मंच पर उपस्थित मुजफ्फर इमाम ने कहा कि चिराग पासवान हमारे पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष है हर जिले में कार्यकर्ताओं की सूझबूझ की परिचय दे रहे है उनका आना जिला में बड़ी बातRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com