बिहार कथा (ब्यूरो)
जनता की अदालत कार्यक्रम के तहत हथुवा विधानसभा में गांव गांव जाएंगे राजद कार्यकर्ता : प्रदीप देव
गोपालगंज. राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के वरिया प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव ने एक प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि राजद कार्यकर्ता “जनता की अदालत” कार्यक्रम के तहत हथुवा विधानसभा में गांव गांव जाएंगे, केंद्र की मोदी सरकार एवं सामंतवादी, शक्तियों ने गरीबो के मशीहा को किस साजिश के तहत फसाया है इसको जन जन तक पहुचाया जाएगा। श्री लालू प्रसाद यादव बिहार के लाखों करोड़ों गरीब, पिछडा, दलित, अल्पसंख्यक, एवं स्वर्ण जाती के भी गरीब लोगों के आवाज है श्री लालू प्रसाद को एक कमरे में कैद कर के नही रखाRead More
जानिए टेंशन के साथ जेल में कैसा रहा गुमशुम लालू का पहला रविवार
रांची। चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को सजा सुनाए जाने के बाद रविवार को पहले दिन जेल में वह हताश-निराश दिखे। कैदियों से कम बातचीत की। लोगों से दूरी बनाकर रखी, कटे-कटे रहे। अपर डिवीजन के कैदियों समेत अन्य कैदियों ने उनसे बातचीत करनी चाही, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। लालू को जेल के भीतर काम दिए जाने पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है। उन्हें माली का काम दिया जाना है या कोई और काम, इस पर जेल प्रशासन विचार कर रहा है। लालूRead More
गोपालगंज : उंचकागांव में छेडखानी के विरोध में लडकी को मनचलों ने पीटा
बिहार कथा.गोपालगंज। घर से ट्यूशन पढ़ने जा रही एक स्कूली छात्रा के साथ उचकागांव थाना क्षेत्र के सामपुर गांव के समीप छेड़खानी की गई। छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित युवक भाग निकले। जानकारी के अनुसार फुलवरिया थाना क्षेत्र के चमारीपट्टी गांव की एक स्कूली छात्रा साइकिल पर सवार होकर को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली। जैसे ही छात्रा उचकागांव थाना क्षेत्र के सामपुर गांव के समीप सुनसान स्थान पर पहुंची, पूर्व से घात लगाकर बैठे चार युवकों ने उसकाRead More
कभी पटना के फुटपाथ पर बेचते थे मूर्तियां, आज करोड़ों के मालिक
पटना. एक जमाना था जब मैं तलाशता था रास्ता आसमान तक जाने का, एक आज का दौर है कि सारा आकाश मेरा है…और सचमुच सफलता की ऊंचाइयों पर हैं पटना के अरुण पंडित। एक दौर था जब पटना के फुटपाथ पर छोटी-छोटी मूर्तियां बेचा करते थे। जगह-जगह जाकर सरस्वती, दुर्गा की मूर्तियां बनाया करते थे, लेकिन आज देश के चर्चित कलाकारों के क्लब में शामिल हैं और एक-एक कृतियां 20-25 लाख की बिकती हैं। करोड़ों के मालिक हैं कुर्जी मोड़ के पास एक झोपड़ी में पल कर बड़े होने वालेRead More
गोपालगंज : हथुआ में बीपीएल वाली बिजली का 6 लाख का बिजली बिल देख महिला बेहोश
बिहार कथा. हथुआ (गोपालगंज) – गरीबी रेखा में जीवनयापन करने वाले एक परिवार के घर 4 माह का कुल बिजली बिल 6 लाख 45 हजार 20 रूपए आया है। मामला प्रखंड के सेमरांव पंचायत अंतर्गत मुड़ा गांव का है, जहां दैनिक मजदूरी करने वाले सुरेन साह के घर में यह बिजली बिल आया। पीड़ित परिवार ने 4 माह पूर्व ही अपना बिजली बिल का भुगतान किया था। बिजली कंपनी का यह कारनामा देख लोग दंग हैं,वहीं इस परिवार पर आफत आन पड़ी है। इस अप्रत्याशित बढ़े हुए बिजली बिल कीRead More
सांसद की पहल आज रंग लाई, सिसवन ढाला रेलब्रिज निर्माण कार्य आरंभ की स्वीकृति मिली
सांसद ओम प्रकाश यादव ने रेलमंत्री पियूष गोयल का आभार व्यक्त करते हुए सिसवन ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति की दिशा में कार्य शुरु करने की पहल का स्वागत किया है । ज्ञात हो की पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु जी से सांसद ओम प्रकाश यादव ने इस जनहितार्थ कार्य के लिए कई बार व्यक्तिगत रूप से मिले तथा वर्तमान रेलमंत्री को भी सिवान में रेल क्रासिंग से होने वाली भीषण जाम की समस्या से अवगत कराते रहे । सांसद की पहल आज रंग लाई तथा रेलवे बोर्ड ने तीव्रRead More
नवादा : तीन साल के बच्चे को पिलाया भैंस के पाडा का खून, मौत
नवादा.गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अमहरा गांव में सोमवार को नववर्ष के पहले दिन अंधविश्वास के कारण तीन वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल हो गया। वहीं गांव में आक्रोश देखकर झाडफ़ूंक कर उसकी जान लेने वाले भाग निकले। जानकारी के अनुसार सुंदर यादव के पोते राजवल्लभ यादव के तीन वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार की तबीयत रविवार की शाम अचानक खराब हो गई। घर वाले अस्पताल के बजाय उसे गांव पहुंचे झाडफ़ूंक करने वाले के पास ले गए। उन लोगों नेRead More
खुद को एमएलए बता कर बिहार के सर्किंट हाउस में 7 दिन तक लडकी के संग की ऐय्यासी!
भोजपुर। झारखंड की राजधानी रांची के एक मसाला विक्रेता अमरेंद्र ने आरा प्रशासन से खुद को पूर्व विधायक बताकर एक युवती के साथ सात दिन तक सर्किट हाउस में मस्ती की और बिल का भुगतान भी नहीं किया और फरार हो गया। सर्किट हाउस पहुंची पत्नी ने इसका खु्लासा किया जिसके बाद प्रशासन के होश उड़ गए। सोमवार को जब उसकी पत्नी सर्किट हाउस पहुंची तो पता चला कि जिस युवती के साथ वह रुका था, उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रांची पुलिस के बार-बार उसे फोनRead More
पटना : प्रेमिका को पाने के लिए बिहार के मंत्री से मांगी थी 10 लाख की रंगदारी
पटना :- बिहार मेंप्रेमिका को पाने के लिए राज्य के एक मंत्री से फोन पर रंगदारी मांगना एक शख्स को भारी कर पड़ गया। राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण और गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद आलम के मोबाइल पर 10 लाख की रंगदारी की मांग करना और नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने शेखपुरा से बबलू राम को अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने झाझा की ब्याहता महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर मिलता रहा औरRead More
गोपालगंज : मां को डायन कहने मना करने पर टांग तोडी, चाकू घोंपा
गोपालगंज. नगर थाने के तिरबिरवां बलुआ टोला गांव में मां को डायन कहने से मना करने पर एक युवक को चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया गया। बेटे को बचाने को गई मां तो उसे भी पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। चाकूबाजी में जख्मी युवक का नाम रमेश महतो व उसकी मां लक्षमीना देवी शामिल हैं। दोनों को स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक अपने घर से पिकनिकRead More
