सीवान : दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर रचाई शादी, चार नामजद
बसंतपुर :
स्थानीय थाने के किशुनपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री चंदा देवी ने कहा है कि उसकी ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया तथा पति ने दूसरी शादी रचा ली। उसने पति समेत चार लोगों को नामजद किया है। बयान में कहा है कि गया है कि उसकी शादी 2004 में सारण के बनियापुर थाने के बेरुई निवासी प्रेम सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति प्रेम सिंह, ससुर राम कृपाल सिंह, सास सुगांति देवी तथा ननदोई संजय सिंह बाइक तथा सोने की चेन के लिए प्रताड़ित करने लगे।
पति ने अहमदबाद में दूसरी शादी कर ली है। मैं मायके किशुनपुरा में रह रही हूं। गत 28 अगस्त को पति ने किशुनपुरा में भी आकर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Related News

हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More

गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More
Comments are Closed