गोपालगंज के कावंरियों से भरी बस पलटी, 1 महिला की मौत, 45 घायल

जमुई. बिहार में जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के पैनवाजन पुल के निकट बस पलटने एक महिला कांवरिया की मौत हो गयी तथा 45 अन्य घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि देवघर से पूजा कर कांवरिया कल देर शाम गोपालगंज जिले में कटैया थाना के अम्बा गांव लौट रहे थे तभी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33 पर बस पलट गई. इस दुर्घटना में एक महिला कांवरिया जगरानी देवी (34) की मौत हो गयी जबकि 45 अन्य घायल हो गये. घायलों में 10 की स्थिति च्िंाताजनक बतायी जाती है. सूत्रों ने बताया कि घायलों को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का कारण चालक का बस पर संतुलन खो देना बताया जाता है.






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com