सिवान : पुलिस की गोली से युवती घायल
* आक्रोशितों ने किया थाना चौक जाम
* बी एम पी मुजफ्फरपुर का चल रहा था चेनमारी
सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के बड़सरा गाँव के समीप रविवार के पूर्वाह्न लगभग 12 बजे पुलिस की चेनमारी के दौरान एक युवती को गोली लग गई जिसमे उसका हाँथ जख्मी हो गया | मिली सुचना के मुताबिक बी एम पी मुजफ्फरपुर के जवानो के द्वारा रविवार को बड़हरिया के यमुनागढ़ पर चेनमारी चल रहा था। यमुनागढ़ के बगल में ही एक युवती धान की रोपनी कर रही थी, इसी दौरान एक गोली उक्त युवती के हाथ में जाकर लग गई, जिसके चलते वह चिल्लाने लगी, आनन्-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में करवाया गया | घायल युवती संगीता कुमारी बतायी गयी है। जो जगरनाथ बैठा की पुत्री बतायी जाती है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उधर घटना के बाद आक्रोशित ने स्थानीय थाना चौक को जाम कर आगजनी की व नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके चलते चरों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी समूचे बड़हरिया में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय अंचल अधिकारी वकील प्रसाद सिंह व प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे मौके पर पहुँच कर आक्रोशितों को समझाने का प्रयास करने लगे, काफी प्रयास के बाद आक्रोशितों को समझाया जा सका, तब जाकर जाम हटा। सनद रहे की यमुनागढ़ पर विगत कई वर्षो से पुलिस द्वारा चेनमारी किया जाता है। इसके लिए यमुनागढ़ के आस-पास के सभी गावों के को सूचित किया जाता है कि कोई उस इलाके में नहीं जाएगा, लेकिन इस बार भी यह सुचना आस-पास के गावों में दी गई थी, चारो तरफ चौकीदार तैनात किये गए थे, फिर यह लड़की क्यों आयी, क्या इसको या इसके परिवार के अन्य लोगों को नहीं जानकारी थी, अगर आ ही गई थी, तो आस-पास में तैनात चौकीदार कहाँ थे, जो उक्त लड़की को मना क्यों नहीं किए। आदि-आदि सवाल समूचे जनमानस में चर्चा का बिषय बना है |
क्या कहते है एएसपी ?
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मुजफ्फरपुर के बीएमपी के द्वारा चेनमारी की जा रही थी। इसी में संगीता के हाथ में गोली लग गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Related News

हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More

गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More
Comments are Closed