बेगूसराय में संपत्ति विवाद को लेकर चाची की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय.बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर कल देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मचहा गांव निवासी मणि देवी (60) की उसके भतीजे विकास कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। तीन वर्ष पूर्व मणि देवी के पति अरुण सिंह की भी संपत्ति विवाद को लेकर हत्या कर दी गयी थी।
Related News

हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More

गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More
Comments are Closed