छात्रों को चीन के बने सामान व पटाखे से दूर रहने चलाया अभियान

Displaying swn ke liye photo 3.jpgक्रांतिकारी मोर्चा के सदस्यों ने दिया संदेश, पटाखे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की भी दी जानकारी 
सिवान/बसंतपुर biharkatha.com। चीन के बने सामान के बहिष्कार व पर्व के अवसर पर पटाखों से परहेज को लेकर क्षेत्र में क्रांतिकारी मोर्चा अभियान चला रहा है। इसी क्रम में मोर्चे के सदस्यों ने गुरुवार को मुख्यालय समेत कई जगहों पर पहुंच लोगों को संबंधित संदेश दिया। मोर्चा के संयोजक पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह ने मुख्यालय के सेंट्रल आईटीआई में छात्रों को इससे जुड़ी कई बातें बताई। छात्रों ने चीन के बने सामान के बहिष्कार का संकल्प लिया। संयोजक ने छात्रों को बताया कि चीन भारत की अर्थव्यवस्था को खोखला करने में जुटा है। सस्ते सामान उपलब्ध करा लोगों में रोजगार के अवसर को समाप्त कर रहा है। इससे जुड़े कई उदहारण भी दिए। आगे कहा कि चीन के बने सामान के देश में आने से कई पारंपरिक काम बंदी के कगार पर आ गए। चाइनीज दिए के आने से कुम्हार जाति के लोग बेकार हो गए। इधर जागरूकता फैलाने व मांग होने से अब उनके भी दिन लौटने लगे हैं। पटाखों का जिक्र करते हुए कहा कि यह पर्यावरण के लिए नुकसान देने वाला है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं है। जानवर व पक्षियों पर भी तेज धमाके का असर पड़ता है। पूर्व जिला पार्षद ने बताया कि वे मोर्चा के सदस्यों के साथ लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अवसर पर सुनील कुमार गिरी, संजय पाण्डेय, अखिलेश कुंवर, बब्लू सिंह, दिनेश कुमार, चंदेश्वर यादव, रामजी शर्मा, योगेन्द्र सिंह, लालबहादुर पर्वत, नागेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

बीडीसी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
सिवान/ बसंतपुर biharkatha.com। लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बीआरसी में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख बबिता देवी की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक आयोजित हुई। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने भाग लिया। सदस्यों ने विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। जिनपर चर्चा की गई। विभिन्न प्रस्ताव भी पारित किए गए। बीडीओ आशीष कुमार मिश्रा, सीओ पंकज कुमार, उप-प्रमुख मो.अयूब, मुखिया अजित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।






Related News

  • वोट की ताकत का दिलाया एहसास
  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com