सिवान के किसान के यूपी में सम्मानित होने से लोगों में खुशी

Displaying swn ke liye photo 1.jpgयूपी के गोरखपुर में सूबे सहित 25 राज्य के किसान हुए थे कार्यक्रम में शामिल
सूबे के सीवान व गोपालगंज से ही किसानों की थी भागीदारी
केंद्रीय कृषि मंत्री भी थे कार्यक्रम में शामिल

सिवान/बसंतपुर biharkatha.com। जिले के भगवानपुर प्रखंड के चोरौली गांव के प्रगतिशील किसान सुरेन्द्र सिंह के यूपी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उन्हें इसके लिए बधाई देने वालों का तांता लगा है। सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि यूपी के गोरखपुर में कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना को ले आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह व गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ ने भी भाग लिया। वहां विभिन्न प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। भगवानपुर के कृषि विज्ञान केन्द्र के बैनर तले लगाए गए प्रदर्शनी का मंत्री व सांसद ने निरीक्षण कर सराहना की। बाद में संबंधित विषय पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी मौजूद राज्य के किसानों ने भागीदारी ली। कहा कि बाद में उन्हें इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में सूबे के तरफ से भाग लेते हुए सम्मानित होने पर काफी गर्व भी महसूस हुआ। इधर गोरखपुर से लौटने के बाद किसान सुरेन्द्र सिंह के इस कामयाबी पर उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए भगवानपुर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा भी किसान को सम्मानित करने की लोग चर्चा कर रहे हैं। कई किसानों का कहना है कि सुरेन्द्र सिंह को स्थानीय स्तर पर भी सम्मानित किया जाना चाहिए।






Related News

  • वोट की ताकत का दिलाया एहसास
  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com