सारण, सीवान, गोपालगंज के तीज त्योहारों में नहीं होगा कोई अंतर!

व्रत त्योहार को लेकर हुई धर्मसभा
महेन्द्रानाथ/डॉ राकेश कुमार तिवारी
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. सीवान।
श्री महेन्द्रनाथ पंचांग के विक्रम सम्वत 2074 के व्रत निर्णय को लेकर सारण प्रमण्डल के आचार्य गण की सानिध्य में धर्मसभा का आयोजन महेंद्र नाथ मन्दिर के प्रांगण में बुधवार को पंचांग के सम्पादक पं त्रिलोकी नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। धर्मसभा में श्री महेंद्र नाथ पंचांग के तृतीय अंक में आने वाले व्रत त्योहार आदि के ऊपर एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। साथ ही यह निर्णय किया गया कि एकमत से किये गये व्रत निर्णय सम्पूर्ण सारण प्रमण्डल में मान्य होगा। सभी उपस्थित आचार्यों ने एकमत से इसका समर्थन किया और संकल्प लिया की पंचांग में उल्लेखित व्रत एवम् त्योहार सभी जनमानस के लिए मान्य होगा। क्योकि सारे निर्णय ग्रह गोचर के अनुसार एवम् शास्त्र सम्मत है। विभिन्न आचार्य एवं ऋषियों के दिए गए निर्णय एवं वेदादि मत से सम्पृक्त है।
धर्मसभा में पंचांग के प्रकाशक अविनाश चन्द्र उपाध्याय, आचार्य डा0 केशव जी, सुशील पाण्डेय, सुरेन्द्र ओझा, रामानुज तिवारी, गौतम तिवारी, अवाधकिशोर पाण्डेय, घनश्याम तिवारी, नागेन्द्र पाण्डेय , नन्हे बाबा, सन्तोष पाण्डेय, डा राकेश कुमार तिवारी, सुमंत तिवारी, राकेश चौबे, नितेश मिश्र, कृष्ण कुमार तिवारी, सोनू तिवारी, चाणक्य कुमार, शैलेन्द्र जी, प्रकाश कुमार, नर्वदेश्वे पाण्डेय, पवन तिवारी सहित सैकडों की संख्या में आचार्य, बुद्धिजीवी व कार्यकर्ता मौजूद थे।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com