चंपारण के लाल डॉ सुनील कुमार ‘सुमन’ को ‘समाज भूषण पुरस्कार’
अनीश कुमार
अरेराज-पूर्वी चंपारण के रहने वाले और फिलहाल महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के हिंदी एवं तुलनात्मक साहित्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत देश के जाने-माने युवा अंबेडकराइट आदिवासी लेखक-विचारक, प्रबोधनकार और एक्टिविस्ट डॉ सुनील कुमार ‘सुमन’ को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कर्मचारी संघटना, धामणगाँव रेल्वे, अमरावती की तरफ से ‘’समाज भूषण पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें पिछले दिनों डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के 125वीं जयंती समारोह के अवसर पर नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर के कुलसचिव और अंबेडकरी विचारवंत डॉ पूरन मेश्राम तथा अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया। डॉ सुनील को यह सम्मान गौतम बुद्ध, बाबासाहेब डॉ अंबेडकर, बिरसा मुंडा और अन्य बहुजन महापुरुषों के विचारों का प्रचार-प्रसार करने,दलित-आदिवासी और पिछड़े समाज में सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना जगाने तथा लोगों को संगठित करने के उनके विशिष्ट रचनात्मक योगदान और उपलब्धियों के लिए मिला है। डॉ सुनील इसके पूर्व ‘गोंडवाना भूषण सम्मान’तथा ‘शिक्षण मैत्री सम्मान’से भी विभूषित हो चुके हैं।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed