छोड़ी आईएएस की नौकरी, रचा ली नेपाल के सांसद से शादी
देवघर। मोहब्बत के लिए न ही कोई उम्र होती है और न ही कोई बंदिश। ओहदा-रूतबा सबकुछ बेमानी हो जाता है। बस एक ही चाहत होती है कि किसी भी तरह से अपने प्यार को पाना। जी हां, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे खास प्रेमी की रीयल कहानी है, जिसने प्यार में पड़ने के बाद उसे मुकाम तक पहुंचाने के लिए आईएएस की नौकरी तक छोड़ दी। दरअसल, भारत-नेपाल मैत्री राज्य आयोग संघ के चेयरमैन सह नेपाल के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सांसद वीरगंज निवासी जगदीश प्रसाद लोहिनी ने बिहार की छपरा निवासी एक युवती इंद्रा दास के साथ शादी रचाई है। दिलचस्प बात यह है कि इंद्रा ने शादी से दो दिन पहले ही अपनी आईएएस की नौकरी छोड़ दी है। बुधवार की देर शाम सांसद जगदीश प्रसाद अपनी लालबत्ती वाली स्कॉर्पियो से इंद्रा दास के साथ देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा के मंदिर में विधि-विधान के साथ शादी कर ली। इस अवसर पर दोनों पक्षों से कई परिजन भी मौजूद थे।
लंबे अरसे से चल रहा था प्रेम
शादी के बाद बातचीत करते हुए सांसद जगदीश प्रसाद ने बताया कि, उनके पिता नेपाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इंद्रा और उनके बीच लंबे अरसे से प्रेम चल रहा था। अंतत: दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने का फैसला ले लिया। फिर, शादी करने बाबा मंदिर आ गए। इंद्रा ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही आईएएस की नौकरी छोड़ी है। बहरहाल, बाबा मंदिर में हुई यह शादी दो खास लोगों की जरूर थी, लेकिन हुई बिल्कुल आमजन की तरह। पूरी सादगी के साथ इस शादी में वर-वधू पक्ष से कुछ परिजन और कुछ जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed