सीवान-छपरा समेत बिहार के 23 शहरों में खुलेगा ट्रैफिक थाना
पटना.यातायाता की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए राज्य के 23 शहरों में ट्रैफिक थाना खुलेगा। थाना खोलने की दिशा में पुलिस मुख्यालय ने कदम बढ़ÞÞा दिया है। जिलों के एसपी से प्रस्ताव मांगा गया है। थानों की सीमा और अन्य मसलों पर प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद इसे सरकार को भेजा जाएगा। ट्रैफिक थाना खोलने के लिए दो पैमाना तय किया गया है। दो लाख से अधिक जनसंख्या और दूसरे एक से दो लाख के बीच की आबादी वाले शहर में यह थाना खुलेगा। दो लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ, दरभंगा, पूर्णिया, आरा, बेगूसराय, कटिहार, मुंगेर और छपरा को शामिल किया गया है। वहीं एक से दो लाख के बीच की आबादी वाले शहरों में दानापुर, सहरसा, सासाराम, हाजीपुर, डेहरी आॅन सोन, सीवान, बेतिया, मोतिहारी, बगहा, किशनगंज, जमालपुर, बक्सर, जहानाबाद और औरंगाबाद को रखा गया है। इन शहरों में ट्रैफिक थाना खोले जाएंगे।
दर्जनों जवान होंगे तैनात
दो लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा डीएसपी रैंक के अफसर के कंधे पर होगा। एक यातायात थाना के संचालन के लिए इंस्पेक्टर के साथ ही 165 अफसर व जवानों की तैनाती की योजना है। वहीं दो लाख से कम और एक लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहर में इंस्पेक्टर को यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी जाएगी। यहां कुल 60 अफसर व जवान तैनात होंगे।
फिलहाल मात्र तीन शहरों में ट्रैफिक थाना
फिलहाल राज्य के तीन ऐसे शहर हैं जहां ट्रैफिक थाना कार्यरत है। पटना के अलावा गया और भागलपुर में ही ट्रैफिक थाना हैं और वहां यातायात प्रबंधन के लिए अलग से अफसर और जवान तैनात हैं।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed