जमुई में पेट्रोल पंप का अनिश्चितकालीन हड़ताल
जमुई में बृहस्पतिवार से पेट्रोल पंप मालिकों ने अपराधियों द्वारा निरंतर पेट्रोल पंप संचालको से रंगदारी और लूटपाट की घटना घटित होने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। बताते चले की विगत दिनों जमुई शहर के दो पेट्रोल पंप पर बाइक पर सवार अपराधियों ने पंप के कर्मियो की मोबाइल फ़ोन छीनकर उसी फ़ोन से एक-एक करोड़ रूपये की रंगदारी की मांग की है।उक्त घटना के बारे में बताया जाता है की बाइक पर सवार अपराधियों के साथ एक महिला भी कारबाइन लिए बैठी थी।इस घटना को नक्सलियों से जोड़कर देखा जा रहा है।पुलिस अभी जाँच में ही जुटी थी की विगत 24 मार्च को शहर के हरनाहा मोड़ के समीप अपराधियों ने भगत पेट्रोल पंप के संचालक से साढे नौ बजे रात्रि में तीन लाख 26 हजार रूपये लूटकर अपराधी फरार हो गये।उल्लेखनीय है की इस घटना के पुर्व विगत 15 फरवरी को जिले के अलीगंज में बेख़ौफ़ अपराधियों ने रवि फ्यूल सेंटर के संचालक के भाई राजेश चौधरी की लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी।जिस घटना के विरोध में जिले के सभी पंप बंद रहे थे।पुलिस की सुरक्षा पहल पर सभी पंप खुले थे।लेकिन फिर लगातार घटना को लेकर पंप संचालको में सुरक्षा को लेकर रोष व्याप्त हो गया है।जमुई पेट्रोल पंप संघ के नेता राणा संजय ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा है की सुरक्षा और संलिप्त अपराधियों की गिरफ़्तारी करने में पुलिस विफल है। जबतक सुरक्षा की जवाबदेही नहीं ली जायेगी तबतक सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। पंप के बंद रहने से आमजनों सहित गाड़ियो के परिचालन पर बुरा असर पड़ रहा है।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More


Comments are Closed